MP Board Result Alert: 10वीं-12वीं के रिजल्ट में हो सकती है देरी, जानें वजह

Last Updated: Mar 26, 2026, 19:48 IST

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 में देरी होने की संभावना है। बोर्ड द्वारा अप्रैल 2026 तक रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। MPBSE रिजल्ट 2026 से संबंधित नई अपडेट देखें।

MPBSE 10th 12th Result 2026 Delayed
MPBSE 10th 12th Result 2026 Delayed

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इस बार प्राचार्यों की लापरवाही के कारण देरी की आशंका बढ़ गई है। कई स्कूलों ने प्रैक्टिक एग्जाम और आंतरिक मूल्यांकन के मार्क्स अब तक ऑनलाइन जारी नहीं किए हैं।

MP बोर्ड द्वारा पहले 12 मार्च तक मार्क्स को ऑनलाइन जारी करने का समय तय किया गया था। परंतु, प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर डेट को बढ़ाकर 29 मार्च कर दिया गया है।

मुख्य बिंदु: देरी की असली वजह 

बोर्ड ने बार-बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद कई निजी और सरकारी स्कूलों ने अभी तक डेटा सबमिट नहीं किया है। छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से इस स्थिति को देख सकते हैं। 

इवेंट  वर्तमान स्थिति
बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
प्रभावित कक्षाएं 10वीं और 12वीं 
लापरवाही का कारण आंतरिक मूल्यांकन के मार्क्स की एंट्री न होना
बोर्ड की अंतिम चेतावनी मार्क्स अपलोड करने के लिए आखिरी मौका दिया गया
रिजल्ट पर प्रभाव रिजल्ट घोषित होने में 10-15 दिन की देरी संभव

रिजल्ट पर कैसे पड़ेगा असर? 

MP बोर्ड की नई मूल्यांकन नीति के अनुसार, रिजल्ट तैयार करने में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स का बहुत महत्व है।

  • अधूरा रिजल्ट: यदि स्कूल समय पर मार्क्स नहीं भेजते हैं, तो बोर्ड पोर्टल को लॉक कर देगा और उन छात्रों का रिजल्ट ‘रोका’ की कैचेगरी में आ सकता है।
  • मेरिट लिस्ट में देरी: जब तक सभी छात्रों का डेटा नहीं आ जाता, तब तक टॉपर्स की लिस्ट और ओवरऑल मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। 
  • कॉलेज एडमिशन: 12वीं के छात्रों के लिए यह सबसे बड़ी चिंता है, क्योंकि देरी होने पर उन्हें कॉलेजों में एडमिशन लेने में दिक्कत आ सकती है।

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026: रिजल्ट घोषित होने की संभावित तिथि और समय

MPBSE द्वारा अप्रैल 2026 में रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा था, क्योंकि दूसरी बोर्ड एग्जाम 7 मई, 2026 से शुरू होने वाली है। आंतरिक अंकों को दर्ज करने में हुई देरी के कारण, अब उम्मीद है कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अप्रैल 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। 

MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कहां चेक करें

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की एग्जाम 2026 के रिजल्ट जल्द ही बोर्ड द्वारा घोषित किए जाएंगे। एग्जाम में शामिल हुए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही, मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2: मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं/12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रोल नंबर और अन्य डिटेल्स के साथ लॉगिन करें।

स्टेप 4: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट 2026 प्रदर्शित किया जाएगा। 

स्टेप 5: आगे के संदर्भ के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 26, 2026, 19:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News