MP Police Constable Band Recruitment 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
MP Police Band Bharti 2026: एमपी पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल (बैंड) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 679 रिक्त पदों को भरा जाएग। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 अप्रैल 2026 से शुरू हो चके हैं। इन पदों के लिए केवल पात्र उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
MP Police Constable Band Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर 679 कांस्टेबल (बैंड) के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां केवल पुरुषों के लिए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में निहित महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन स्किल टेस्ट, परफॉर्मेंस टेस्ट और सर्टिफिकेशन वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
MP Police Constable Band Recruitment 2026 आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक
एमपी पुलिस ने ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल (बैंड) की भर्ती के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 है। उम्मीदवार की सुविधा के लिए आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| एमपी कांस्टेबल (बैंड) ऑनलाइन आवेदन लिंक |
MP Police Constable Band Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (बैंड) के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवर नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्य प्रदेश पुलिस विभाग |
| पद का नाम | कांस्टेबल (बैंड) |
| रिक्त पदों की संख्या | 679 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 05 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2026 |
| चयन प्रक्रिया | स्किल टेस्ट, बैंड परफॉर्मेंस टेस्ट, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mponline.gov.in |
MP Police Constable Band 2026 Eligibility Criteria
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (बैंड) पदों के लिए जनरल/एससी/ओबीसी उम्मीदवारों के पास 10वीं (12वीं के सिस्टम के अनुसार) के साथ म्यूजिक स्किल होनी चाहिए। एसटी उम्मीदवारों के पास कक्षा 8वीं या इसके समकक्ष की मार्कशीट के साथ म्यूजिक स्किल होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन फीस जनरल के लिए 500 और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 250 रुपये हैं।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में भर्ती से संबधित नोटिफिकेशन 2026 देखा जा सकता है।
MP Police Constable Band Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (बैंड) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
-
MP Police Constable Band Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स को भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। फॉर्म में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें।
-
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.