RPSC SI Question Paper 2026: सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2 की PDF और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी मिलेगी यहां

Last Updated: Apr 6, 2026, 13:12 IST

RPSC SI Question Paper 2026: आरपीएससी एसआई प्रश्व पत्र परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 05 अप्रैल और 06 अप्रैल 2026 को होने वाला परीक्षा में मददगार साबित हो सकते हैं। लेख में हम आपको पेपर-1 और पेपर-2 की शिफ्ट वाइज प्रश्न पत्रों की PDF, परीक्षा का पैटर्न और परीक्षा का लेवल सहित अन्य जानकारी देंगे। इसके जरिए उम्मीदवार अपनी तैयारी को और अच्छा कर सकते हैं।

RPSC SI Question Paper 2026
RPSC SI Question Paper 2026

 RPSC SI Question Paper 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सब-इंस्पेक्टर (SI) की लिखित परीक्षा 05 अप्रैल और 06 अप्रैल 2026 को राजस्थान के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कई उम्मीदवार परीक्षा का पैटर्न और  परीक्षा का लेवल समझने के लिए आरपीएससी एसआई प्रश्न पत्र 2026 की तलाश कर रहे हैं। 

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए या तैयारी के लिए नवीनतम प्रश्न पत्र देखना चाहते हैं। उनके लिए यह लेख काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आप नीचे लेख में आरपीएससी सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर 2026 के प्रश्न पत्र देख सकते हैं।

RPSC SI Question Paper 2026 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सब-इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन करा रहा है। इसके तहत सब-इंसपेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के चयन के सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को ही सलेक्ट किया जाएगा।  

इन पदों की लिखित परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर -1 (सामान्य हिंदी) की पहली शिफ्ट सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होगी। पेपर-2 (सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान) की दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा समाप्त होने के बाद आरपीएससी एसआई प्रश्न पत्र 2026 डाउनलोड कर लेना चाहिए। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए करीब 77 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आरपीएससी द्वारा राजस्थान के 41 जिलों में लगभग 1174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाने की उम्मीद है।

RPSC SI Question Paper 2026 की PDF डाउनलोड करने का लिंक 

आरपीएससी एसआई प्रश्न पत्र 2026 की पीडीएफ उन उम्मीदवारों से प्रश्न पत्र इकट्ठा करने के बाद अपडेट की गई है, जो पेपर 1 (सामान्य हिंदी) और पेपर 2 (सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान) सहित दोनों शिफ्टों में परीक्षा में शामिल हुए थे। 6 अप्रैल 2026 को आगामी शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इस प्रश्न पत्र का उपयोग परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के लेवल को समझने के लिए कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आरपीएससी एसआई प्रश्न पत्र 2026 प्राप्त कर सकते हैं। 

पेपर 

पीडीएफ लिंक 

पेपर 1 सामान्य हिंदी 

डाउनलोड पीडीएफ 

पेपर 2 सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान 

डाउनलोड पीडीएफ 

RPSC SI Question Paper 2026 - हाइलाइट्स 

आरपीएससी एसआई प्रश्न पत्र 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी है, जो सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा के पैटर्न को समझना चाहते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे नेगेटिव मार्किंग, उम्मीदवारों की संख्या, चयन प्रक्रिया और परीक्षा केंद्र आदि के बारे में पता होना चाहिए। आपको एक बार नीचे टेबल को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

आरपीएससी सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा 2026 

परीक्षा का तिथियां 

05 अप्रैल और 06 अप्रैल 2026 

एडमिट कार्ड जारी 

02 अप्रैल 2026 

परीक्षा का मोड 

ऑफलाइन (ओएमआर पर आधारित) 

नेगेटिव मार्किंग 

1/3 अंक 

कुल उम्मीदवार 

लगभग 7.70 लाख 

परीक्षा केंद्र 

राजस्थान के 41 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्र 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसचटी और इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC SI Question Paper 2026 स्ट्रक्चर 

राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) की परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है। इसलिए, उम्मीदवारों को राजस्थान एसआई परीक्षा 2026 विश्लेषण देखने से पहले पेपर पैटर्न और परीक्षा के लेवल के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: SSC JE Engineer Tier-II Admit Card 2026: एसएससी जेई इंजीनियरिंग टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Apr 6, 2026, 13:12 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News