MPESB Recruitment 2026: अंतिम तिथि आगे बढ़ी, वन रक्षक सहित विभिन्न पदों के लिए नोटिस जारी
MPESB Recruitment 2026 Last Date Extend: एमबीईएसबी ने वन रक्षक, जेल प्रहारी सहित भर्ती 2026 पदों की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन पूरा कर सकते हैं।
MPESB Recruitment 2026 Last Date Extend: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने वन रक्षक, जेल प्रहारी सहित पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पहले किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाए थे, वे अब 30 अप्रैल, 2026 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पहले यह आवेदन 28 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 14 मार्च को समाप्त हो गए थे। जिसे अब आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2026 कर दिया गया है।
MPESB Recruitment 2026 Apply Last Date Extended Notice: नोटिस
एमपीईएसबी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, संबंधित भर्ती के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 25 मई, 2026 है। जो कि दो शिफ्ट में आयोजिक की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बसे से 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अंतिम तिथि आगे बढ़ने का नोटिस नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
| MPESB Recruitment 2026 |
MPESB Recruitment 2026: परीक्षा शुल्क
वन रक्षक, जेल प्रहारी सहित भर्ती 2026 पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान के साथ - साथ पोर्टल 60 रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इसी के साथ रजिस्टर्ड पोर्टल शुल्क 20 रुपये देना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क कैटेगरी अनुसार नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
| जनरल कैटेगरी | 500 रुपये |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (केवल एमपी के मूल निवासियों के लिए) | 250 रुपये |
MPESB Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में आवेदन की अंतिम तिथि सहित डिटेल देख सकते हैं:
| विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 फरवरी, 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल, 2026 |
| परीक्षा तिथि (संभावित) | 25 मई, 2026 |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.