MPPSC Mains Admit Card 2023: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Jul 11, 2023, 14:54 IST

MPPSC State Service Mains Admit Card 2023: मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमपीपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 17 से 22 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा।

MPPSC राज्य सेवा मुख्य प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड लिंक
MPPSC राज्य सेवा मुख्य प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड लिंक

MPPSC State Service Mains Admit Card 2023: मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 से 22 जुलाई, 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, अभ्यर्थियों को ऑफिशियल साइट पर अपने 'एप्लिकेशन नंबर' और 'जन्मतिथि' का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

MPPSC राज्य सेवा मुख्य प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC राज्य सेवा मुख्य प्रवेश पत्र 2021 करने के लिए यहां क्लिक करें

MPPSC Mains 2021 Admit Card

MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा तिथियां 2023

MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं, परीक्षाएं 17 से 22 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएंगी। आप परीक्षा तिथियों के बारे में सभी जानकारी यहां दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा तिथि विषय समय
17 जुलाई 2023 सामान्य अध्ययन – 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
18 जुलाई 2023 सामान्य अध्ययन – 2 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
19 जुलाई 2023 सामान्य अध्ययन – 3 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
20 जुलाई 2023 सामान्य अध्ययन – 4 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
21 जुलाई 2023 सामान्य हिंदी एवं व्याकरण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
22 जुलाई 2023 हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

MPPSC State Service Mains Admit Card 2023 का ओवरव्यू

संगठन का नाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

परीक्षा का नाम

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

MPPSC राज्य सेवा मुख्य प्रवेश पत्र 2023

रिलीज

MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा तिथियां 2023

17 से 22 जुलाई 2023

वर्ग

प्रवेश पत्र

नौकरी करने का स्थान

मध्य प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट

mppsc.mp.gov.in

MPPSC Mains Admit Card 2021 कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1. आप पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर 'Admit Card' पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया पेज खुलेगा, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, Admit Card - State Service Main Examination 2021"।

चरण 4. अब एक नया पेज खुलेगा, अपनी लॉगिन आई-डी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5. MPPSC राज्य सेवा मुख्य प्रवेश पत्र 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रति ले जाना अनिवार्य है। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के बिना मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

FAQs

  • क्या MPPSC राज्य सेवा मेन्स एडमिट कार्ड 2023 जारी किया गया है?
    +
    हां, एमपीपीएससी राज्य सेवा मेन्स एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है।
  • MPPSC State Service Mains Exam 2023 की परीक्षा तिथियां क्या हैं?
    +
    एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 17 से 22 जुलाई 2023 तक आयोजित होने वाली है।
  • MPPSC State Service Mains Admit Card 2023 कहां से डाउनलोड कर सकते है?
    +
    इस लेख में दिए लिंक से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News