MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2023 Out: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट mpsos.nic.in पर घोषित, इस लिंक से करें चेक

Aug 2, 2023, 17:51 IST

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2023: एमपीएसओएस ने कक्षा 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए रुक जाना नहीं के नतीजे (Ruk Jana Nahi Result) जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने MPSOS RJN परिणाम 2023 आधिकारिक साइट mpsos.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2023
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2023

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2023: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (एमपीएसओएस) ने एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं रुक जाना नहीं (Ruk Jana Nahi Result) का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालाँकि, MPSOS RJN परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र अपनी मार्कशीट बाेर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें अपना MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल: रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरण का उपयोग करना होगा।

MPSOS 10वीं परिणाम 2023 लिंक

MPSOS कक्षा 10वीं के छात्र जो एमपीएसओएस रुक जाना नहीं जून सत्र परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे अपना MPSOS 10वीं परिणाम 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र यहां दिए लिंक से MPSOS 10वीं Ruk Jana Nahi Result 2023  चेक कर सकते हैं।

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2023 link-1 https://www.mpsos.nic.in/
Ruk Jana Nahi Result 2023 link-2 https://mpsos.mponline.gov.in/

इस साल, कक्षा 10वीं के लिए RJN परीक्षा 15 से 24 जून, 2023 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 से 30 जून, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। MPSOS रुक जाना नहीं दो सत्रों में आयोजित की जाती है: पहली जून और दूसरी दिसंबर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 23.17% दर्ज किया गया था और आरजेएन 12वीं कक्षा में कुल 41.04% छात्र पास हुए थे।

mpsos.nic.in RJN Class 10th, 12th Result 2023 Date हाइलाइट

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की मदद से अपने अंकों को चेक सकते हैं। स्कोर चेक करने के लिए आपको mpsos.nic.in पर जाना होगा और फिर इस वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। एमपी 10वी, 12वीं रुक जाना नहीं  रिजल्ट के बारे में सभी विवरण यहां देखें:

बोर्ड का नाम

मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड

परीक्षा

MPSOS रुक जाना नहीं परीक्षा 2023

कक्षा

10वीं और 12वीं कक्षा

सत्र

2022-23

परीक्षा तिथि

5 से 30 जून 2023

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

पासिंग मार्क्स

33% अंक

MPSOS RJN 10वीं परिणाम 2023 तिथि

30 जुलाई 2023

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

आवश्यक क्रेंडेंशियल

रोल नंबर

एमपीएसओएस मार्कशीट

ऑनलाइन 

वर्ग

रिजल्ट

एमपीएसओएस वेबसाइट

mpsos.nic.in

 MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?

MPSOS RJN परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और अपना परीक्षा नाम चुनना होगा। रुक जाना नहीं मार्कशीट 2023 कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे दिए चरणों को देखें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।

चरण 2: MPSOS RJN परिणाम 2023 टैब पर क्लिक करें।

चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

चरण 4: लॉगिन विंडो में, परीक्षा का नाम और रोल नंबर चुनें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: विवरण जमा करने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6: इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लें।

 MPSOS RJN क्यों आयोजित किया जाता है?

MPSOS कक्षा 10वीं और 12वीं के उन छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर प्रदान करने के लिए MPSOS Ruk Jana Nahi परीक्षा आयोजित करता है जो अपनी वार्षिक नियमित परीक्षाओं में असफल या फेल हो जाते हैं। यह पहल मुक्त विद्यालयी शिक्षा प्रणाली का एक हिस्सा है। यह छात्रों को उनकी परीक्षाओं में पास होने के लिए लगातार नौ प्रयास प्रदान करता है।

MPSOS परिणाम 2023 - पासिंग मार्क्स

एमपीएसओएस 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। कक्षा 10वीं, 12वीं  रिजल्ट  में 33 फीसदी अंक नहीं होने पर उस छात्र को फेल घोषित कर दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News