UPSC NDA1, CDS Admit Card 2024 out on upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा (I), 2024 के लिए प्रवेश पत्र आज 12 अप्रैल 2024 जारी कर दिए है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट NDA 1, CDS एडमिट कार्ड 2024 उपलब्ध करा दिए गए है। परीक्षा पूरे भारत में रविवार, 21 अप्रैल, 2024 को निर्धारित है। एडमिट कार्ड केवल ई-कार्ड के रूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
UPSC Admit card 2024 Direct Link
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (https://upsc.gov.in/) पर NDA 1 और CDS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब तुरंत लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से NDA 1, CDS एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक से डाउनलोड करें NDA 1 और CDS एडमिट कार्ड 2024 | क्लिक करें |
UPSC NDA 1, CDS Exam Notice Out
संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए/सीडीएस 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड के संबंध में एक नोटिस प्रकाशित किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “संघ लोक सेवा आयोग 21 अप्रैल, 2024 (रविवार) को पूरे भारत में संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2024 आयोजित करेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ई-प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट (http://upsconline.nic.in) पर अपलोड करा दिए है। प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ई-एडमिट कार्ड ( Admit Card) डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2024 के अंतिम परिणाम की घोषणा तक ई-प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। ई-प्रवेश पत्र के साथ संलग्न "उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश" को उम्मीदवारों द्वारा ध्यानपूर्वक पढ़ा जाना चाहिए।
UPSC CDS Exam Admit Card 2024 Notice | क्लिक करें |
NDA 1 Exam Admit Card Notice PDF | डाउनलोड करें |
NDA 1, CDS Admit Card 2024: इस दिन आयोजित होगी एनडीए 1, सीडीएस परीक्षा
सभी आवेदकों के लिए परीक्षा 21 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के लिए एडमिट का होना बहुत जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी।
UPSC NDA 1, CDS Admit Card 2024: यूपीएससी एनडीए 1, सीडीएस परीक्षा हाइलाइट
उम्मीदवार जिसने NDA 1 और सीडीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे नीचे दी गई तालिका में यूपीएससी एनडीए 1 और सीडीएस परीक्षा 2024 के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं:
परीक्षा निकाय का नाम | संघ लोक सेवा आयोग |
परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा (I), 2024 |
रिक्तियों की संख्या | 400 |
वर्ग | एडमिट कार्ड (रिलीज) |
यूपीएससी एनडीए 1, सीडीएस एडमिट कार्ड दिनांक 2024 | आज (12 अप्रैल 2024) |
एनडीए 1, सीडीएस परीक्षा तिथि 2024 | 21 अप्रैल 2024 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | www.upsc.gov.in |
UPSC NDA 1 Admit Card 2024: एनडीए एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- "Admit Card" अनुभाग पर क्लिक करें।
- "विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र" का लिंक ढूंढें।
- "NDA 1 Admit Card 2024" के लिए विशिष्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट कर लें।
UPSC CDS Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें सीडीएस एडमिट कार्ड?
UPSC CDS एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें:
- सबसे पहले, आपको UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर, "e-Admit Cards" सेक्शन में "Combined Defence Services (CDS) Examination" के लिए लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर, आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, आप अपना CDS एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और अंतिम परिणाम घोषित होने तक उन्हें सुरक्षित रखें। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को तुरंत यूपीएससी अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation