JEE Mains 2026 Provisional Answer Key: एनटीए सेशन 2 की फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कल हो सकती है जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड
दूसरे सेशन के लिए JEE Mains 2026 की आंसर-की 11 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। छात्र आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं, अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं। साथ ही, ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सेशन 2 के छात्रों के लिए जेईई मेन्स 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। सूचना के अनुसार, छात्रों की आंसर-की के साथ-साथ रिस्पांस शीट भी कल यानी 11 अप्रैल 2026 को वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। सेशन 2 के एग्जाम 2 से 8 अप्रैल 2026 तक भारत के कई सेंटर पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
यह जेईई मेन्स 2026 की आंसर-की लाखों छात्रों को फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और एक्सपेक्टेड मार्क्स का अनुमान लगाने में मदद करेगा।
JEE Main 2026: आंसर-की का इंतजार खत्म
NTA द्वारा आयोजित सेशन 2 के एग्जाम 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच सफलतापूवर्क संपन्न हुई थी। अब छात्र अपने प्रदर्शन का सटीक अंदाजा लगाने के लिए बेसब्री से आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर कल लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
JEE Main 2026 इंपोर्टेंट डेट्स
| इवेंट | डेट्स |
| क्वेश्चन पेपर रिलीज | 9 अप्रैल 2026 (जारी) |
| प्रोविजनल आंसर-की रिलीज | 11 अप्रैल 2026 |
| ऑब्जेक्शन विंडो | 11 अप्रैल से |
| सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा | 20 अप्रैल 2026 (संभावित) |
आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी रिस्पांस शीट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 2 Answer Key & Response Sheet" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल और जन्म तिथि फिल करें।
- जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन दबाएं।
- आपकी रिस्पांस शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे भविष्य के लिए सेव या प्रिंट कर लें।
सेशन 2 के रिजल्ट 20 अप्रैल के आसपास आने की उम्मीद है। इस रिजल्ट के साथ ही छात्रों की ऑल इंडिया रैंक (AIR) और JEE Advanced के लिए कट-ऑफ भी घोषित कर दी जाएगी। जो छात्र कट-ऑफ पार करेंगे, वे 17 मई 2026 को होने वाली JEE Advanced एग्जाम में बैठने के पात्र होंगे।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.