बैंक एग्जाम में फेल, लेकिन UPSC में 30वीं रैंक लाकर बनीं IAS

Last Updated: Feb 20, 2026, 11:21 IST

Pari Bishnoi IAS Story: अगर हम यूपीएससी एग्जाम की बात करें, तो यह एग्जाम काफी कठिन माना जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस एग्जाम में बैठते हैं, लेकिन चंद ही सफल हो पाते हैं। राजस्थान की रहने वाली परी बिश्नोई अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी का एग्जाम कर लिया है, जिसके बाद वे IAS बन गई। 

Pari Bishnoi IAS Story
Pari Bishnoi IAS Story

 

Pari Bishnoi Successful IAS Story:  यूपीएससी को पास करने के तीन चरण होते हैं, जिसमें पहला प्री, दूसरा मेन्स और तीसरा इंटरव्यू शामिल है। इसके बाद वह आईएएस, आईपीएस और आईएफएस बनते हैं। परी बिश्नोई ऐसी ही एक आईएएस है, जिन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा में 70 रैंक हासिल कर कीर्तिमान रचने का काम किया। 

राजस्थान की रहने वाली है परी

परी बिश्नोई का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले में हुआ। अगर हम उनकी पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। ग्रेजुएशन के लिए परी ने दिल्ली विश्विद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज को चुना और वहां से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। 

परी बैंक एग्जाम में हो चुकी थी फेल 

परी ने ग्रेजुएशन के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना शुरू कर दिया। साल 2017 में उन्होंने बैंक पीओ और आईबीपीएस समेत कई एग्जाम दिए, जिसमें वह पास नहीं हो सकी। पर उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। 

परी बिश्नोई तीसरी बार में बनीं IAS 

इन परीक्षाओं के बाद परी ने पहली बार सिविल सेवा की परीक्षा दी। दो बार वह फेल हो चुकी थी, लेकिन नामुमकिन शब्द तो उनकी डिक्शनरी में थी ही नहीं जैसे। तीसरी बार में जैसे ही यूपीएससी का एग्जाम दिया। वह सफल हो गई। 30 रैंक के साथ वह IAS बन गई। 

आईएएस परी बिश्नोई का परिवार 

आईएएस परी बिश्नोई के पिता का नाम मनीराम बिश्नोई है। वह पेशे से एक वकील है। उनकी मां का नाम सुशीला बिश्नोई है, जो GRP थानाधिकारी है। परी बिश्नोई की शादी हो चुकी है। उनके पति का नाम भव्य बिश्नोई है, जो बीजेपी विधायक रह चुके हैं।

 ये भी पढ़ें: बिहार की बेटी ने 2 बार UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 20, 2026, 11:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News