Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल के 3298 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Mar 6, 2026, 13:02 IST

Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 3298 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन किया जारी। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च शाम (7 बजे) से ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर Application Form भर कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के लिए आगे लेख देखें।

Punjab Police Recruitment 2026 Official Notification
Punjab Police Recruitment 2026 Official Notification

Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। दरअसल पंजाब पुलिस की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन 6 मार्च को जारी कर दिया गया है। यह भर्तियां कांस्टेबल के कुल 3298 रिक्त पदों के लिए की जा रही हैं। जिसके लिए Application Form भरने की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू की जाएगी। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च रात 11.59 बजे कर तय की गई है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

Punjab Police Recruitment 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ

पंजाब पुलिस की ओर से कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ 6 मार्च को जारी किया गया है। जिसके अनुसार संबंधित भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार 10 मार्च से अंतिम तिथि 30 मार्च, 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सिलेक्श प्रोसेस को पूरा करने वाले क्वालिफाई उम्मीदवारों को 19,900 रुपये रूपये मासिक वेतन के रूप में दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले Notification PDF को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Punjab Police Recruitment 2026 Official Website: हाइलाइट्स 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि 30 मार्च, 2026 तक आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

भर्ती संगठन

पंजाब पुलिस

पोस्ट नाम

कांस्टेबल (जिला संवर्ग एवं सशस्त्र संवर्ग)

विज्ञापन संख्या

01/2026

कुल रिक्तियां

3298

एप्लिकेशन मोड

ऑनलाइन

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

10 मार्च 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि

30 मार्च 2026

शैक्षणिक योग्यता

पंजाबी भाषा के साथ 12वीं उत्तीर्ण और मैट्रिक उत्तीर्ण

आयु सीमा

18 से 28 वर्ष

चयन प्रक्रिया

सीबीटी, पीईटी/पीएमटी, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

ऑफिशियल वेबसाइट

punjabpolice.gov.in

Check: UP Scholarship 2026 Application Status

Punjab Police Recruitment 2026: पात्रता मानदंड 

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, पीईटी, पीएमटी सहित प्रक्रियाओं के जरिए किया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है। 

शैक्षणिक योग्यता 

  • कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि, पूर्व सैनिक (पूर्व सैन्यकर्मी) 10वीं कक्षा की योग्यता के साथ आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदकों ने अपनी मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10) परीक्षा या पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष स्तर में पंजाबी भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए।

आयु सीमा

  • कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

Punjab Police Recruitment 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए Application Form भर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।  

  2. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  3. लॉगिन करने के बाद, होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

  4. अब Application Form भरें।

  5. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News