Rajasthan PTET Answer Key 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द आएगी उत्तर कुंजी, जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स

Last Updated: Jun 15, 2026, 10:26 IST

Rajasthan PTET Answer Key 2026: वीएमओयू जल्द अपने ऑफिशियल पोर्टल पर राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।  

Rajasthan PTET Answer Key 2026
Rajasthan PTET Answer Key 2026

Rajasthan PTET Answer Key 2026: वर्धमान महावीर ओपन विश्विद्यालय (VMOU) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.vmou.ac.in पर राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले आंसर-की डाउनलोड करके अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। पिछले साल राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की 19 जून 2025 को जारी की गई थी। वीएमओयू पीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोविजनल और फाइनल आंसर-की दोनों उपलब्ध होंगी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना आंसर-की डाउनलोड नहीं की जा सकती।

Rajasthan PTET Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

पहले राजस्थान पीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी, ताकि अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन दर्ज कर सकें। सभी आपत्तियों पर विचार किए जाने के बाद ही वीएमओयू फाइनल आंसर-की जारी करेगा। आंसर-की अलग-अलग सेट अर्थात् सेट-ए, सेट-बी, सेट-सी और सेट-डी के रूप में जारी की जाएगी। राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद डाउनलोड करने का लिंक वीएमओयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा नीचे टेबल में भी दे दिया जाएगा। 

Rajasthan PTET Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ ही आपत्तियां दर्ज करने की तिथि भी जारी कर दी जाएगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही आपत्ति दर्ज करनी होंगी। अंतिम तिथि के बाद प्रोविजनल आंसर-की से संबंधित आपत्तियां दर्ज नहीं की जाएंगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए एनसीईआरटी, आरबीएसई या प्रामाणिक लेखकों की किताबों का ही प्रूफ के तौर पर शामिल किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

विश्विद्यालय का नाम 

वर्धमान महावीर ओपन विश्विद्यालय (VMOU)

परीक्षा का नाम 

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 

परीक्षा आयोजित होने की तिथि 

14 जून 2026 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

जल्द 

आपत्तियां दर्ज करने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.vmou.ac.in 

Rajasthan PTET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए पहले से ही अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें क्योंकि कई बार आंसर-की जारी होेने के बाद तकनीकी ग्लिच का सामना करना पड़ता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर-की (जारी होने के बाद) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स कोे फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले  वीएमओयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.vmou.ac.in पर जाएं। 

  • आंसर-की सेक्शन देखें 

  • Rajasthan PTET Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

Rajasthan PTET Answer Key 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप आंसर-की में निम्नलिखित जानकारी को चेक कर सकते हैं। 

  • परीक्षा का नाम

  • संस्था का नाम

  • कोर्स का नाम 

  • परीक्षा की तिथि 

  • प्रश्न पत्र का सेट/कोड 

  • प्रश्न संख्या 

  • आधिकारिक सही उत्तर

Rajasthan PTET Answer Key 2026 संबंधी आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार ही आंसर-की से संबंधित आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। आप वीएमओयू विश्विद्यालय के ऑफिशियल डेशबोर्ड के जरिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले वीएमओयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.vmou.ac.in पर जाएं। 

  • अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। 

  • Rajasthan PTET Answer Key 2026 को ओपन करें। 

  • Question Objection पर क्लिक करें। 

  • बुकलेट सेट कोड (A, B, C & D) को सलेक्ट करें। 

  • जिसे सेक्शन पर आपत्ति है। उस पर जाएं। 

  • फीस जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 15, 2026, 10:26 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News