RBI Grade B Phase II Result 2026: आरबीई ने ग्रेड-बी फेज 2 का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Feb 20, 2026, 18:08 IST

RBI Grade B Phase Result 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रेड बी की पोस्ट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 20 फरवरी 2026 को जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।  

RBI Grade B Phase Result 2026
RBI Grade B Phase Result 2026

RBI Grade B Phase Result 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 20 फरवरी को ग्रेड-बी फेज 2 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग (DSIM) के अंतर्गत ग्रेड-बी की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरबीआई ग्रेड-बी का रिजल्ट 2026 आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 07 दिसंबर 2025 को किया गया था।

आरबीआई ने ग्रेड-बी की पोस्ट का रिजल्ट 2026 पीडीएफ के रूप में जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर अंकित है। जिन उम्मीदवारों के नाम रिजल्ट की पीडीएफ में हैं। उन उम्मीदवारों को चयन के अगल चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

RBI Grade B Phase Result 2026 हाइलाइट्स

आरबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रेड-बी की पोस्ट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 

पद का नाम 

ग्रेड-बी पोस्ट 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

20 फरवरी 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

opportunities.rbi.org.in

RBI Grade B Phase Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

आरबीआई ने ग्रेड-बी फेज 2 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरबीआई ग्रेड-बी फेज 2 रिजल्ट 2026 

क्लिक करें 

RBI Grade B Phase Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबासाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं। 

भर्ती सेक्शन पर जाएं और रिजल्ट पर क्लिक करें। 
होम पेज पर आरबीआई ग्रेड-बी फेज 2 रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें। 

आरबीआई ग्रेड-बी रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें। 

चयनित उम्मीदवार पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें। 

चयनित उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल के जरिए इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर प्राप्त होगा। इसमें इंटरव्यू का दिन, तिथि और स्थान निहित होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू वाले दिन कॉल लेटर की एक कॉपी के साथ एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स और फोेटोग्राफ जरूर लाएं।  

ये भी पढ़ें: RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर निकली भर्ती 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 20, 2026, 18:08 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News