RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

Last Updated: Feb 20, 2026, 16:03 IST

RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की ऑफिशियल बेवसाइट पर 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRC Apprentice Recruitment 2026
RRC Apprentice Recruitment 2026

RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्रेंटिस के रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिकेशन के तहत 5349 पदों को भरा जाएगा। इनमें इलेक्ट्रिशियन,  वेल्डर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, और डीजल मैकेनिक के पद आदि शामिल है। योग्य उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इसके लिए चयन केवल IIT और 10वीं पास के अंको के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए ट्रेनिंग एक साल की होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आरआरसी में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने व डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।  

आरआरसी अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ

क्लिक करें 

RRC Apprentice Recruitment 2026 हाइलाइट्स 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पश्चिम रेलवे के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्रेंटिस के रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) 

पद का नाम 

अप्रेंटिस 

रिक्त पदों की संख्या 

5349 

आवेदन करने की तिथि 

21 फरवरी 2026 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

23 मार्च 2026 

विज्ञापन संख्या 

आरआरसी/डब्ल्यूआर/04/2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrc-wr.com

RRC Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

आरआरसी अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार आरआरसी में निहित पदों के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) कम से कम 50% कुल अंकों से पास की हो। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT) होना अनिवार्य है जो उम्मीदवार अभी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं या इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

RRC Apprentice Recruitment 2026 Age Limit 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल में निहित अप्रेंटिस पदों के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगी। इसके लिए आप ऊपर टेबल में आरआरसी अप्रेंटिस विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 की पीडीएफ देख सकते हैं।

RRC Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले आरआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं। 

  • होम पर जाएं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। अब लॉग इन करें। 

  • अपनी पर्सनल और एजेकुशन डिटेल्स को ध्यापूर्वक भरें।  

  • एजेकुशन डॉक्यूमेंट्स सहित आईटीआई सर्टिफिकेट, और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।  

  • एप्लिकेशन भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 

RRC Apprentice Bharti 2026 के लिए फीस 

आरआरसी में निहित अप्रेंटिस के पदों के लिए सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 20, 2026, 16:03 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News