RPSC CCE Admit Card 2026: आरपीएससी सीसीई इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Feb 27, 2026, 15:22 IST

RPSC CCE Admit Card 2026: आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान सीसीई के इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इंटरव्यू 5 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख के जरिए एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

RPSC CCE Admit Card 2026
RPSC CCE Admit Card 2026

RPSC CCE Admit Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यह इंटरव्यू 05 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

RPSC CCE Admit Card 2026 डाउनलोड करने का ऑफिशियल लिंक 

इस इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद लिंक से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आरपीएससी सीसीई के इंटरव्यू केे लिए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।  

आरपीएससी सीसीई एडमिट कार्ड 2026 

डाउनलोड लिंक 

RPSC CCE Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2024 के इंटरव्यू से संबंधित मुख्य जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

विज्ञापन संख्या 

13/2024-25

परीक्षा का नाम

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा

इंटरव्यू की तिथि 

05 मार्च से 13 मार्च 2026 तक 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC CCE Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार राजस्थान सीसीई के इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2024 के इंटरव्यू लेटर लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और केपचा दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। 

  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट इंटरव्यू केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 27, 2026, 15:22 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News