RRB Group D 2026 Last Date: खुशखबरी! 22,195 पदों पर आवेदन की नई अंतिम तिथि घोषित, ये रहा Direct Link
RRB Group D Last Date 2026 Extended: आरआरबी ग्रुप डी के 22,195 रिक्त पदों के लिए एप्लीकेशन समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in या लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना Application Form अंतिम तिथि 9 मार्च तक भर सकते हैं।
RRB Group D last Date 2026 Extended: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द समाप्त करने जा रहा है। संबंधित भर्ती अभियान के तहत 22,195 (Level 1) रिक्त पदों को भरा जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 9 मार्च (11:59 बजे) से पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। यह भर्ती भारतीय रेलवे की विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
इस लेख में उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक, आवेदन शुल्क सहित विवरण दिया गया है।
RRB Group D last Date to apply 2026: अंतिम तिथि आगे बढ़ी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत ग्रुप डी (Level 1) पदों के लिए 22,195 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए ऑनलाइन Application Link अब ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को 9 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को तय पात्रता मानदंडों के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना आवश्यक है। आज के बाद कोई भी नया पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता की जांच करें, सही दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक शुल्क का भुगतान करें ताकि आवेदन Reject ना हो।

RRB Group D Exam Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 30 जनवरी 2026 को आधिकारिक आरआरबी ग्रुप डी 2026 अधिसूचना पीडीएफ जारी की। ऑनलाइन आवेदन विंडो 9 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) तक ओपन रहेगी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां देखें:
| विवरण | तिथियां |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 30 जनवरी 2026 |
| आरआरबी ग्रुप डी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू हो गया है | 31 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (आगे बढ़ी) | 9 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 4 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) |
| सुधार एवं संशोधन विंडो | 5 से 14 मार्च 2026 |
| स्क्राइब विवरण जमा करना | 15 से 19 मार्च 2026 |
RRB Group D Application Fees: आवेदन शुल्क
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध डिजिटल भुगतान माध्यमों से ऑनलाइन किया जा सकता है। समय सीमा से पहले शुल्क का भुगतान अवश्य कर लें, क्योंकि भुगतान सफलतापूर्वक न होने पर आवेदन पत्र अधूरा माना जाएगा। आवेदन शुल्क से जुड़े अन्य विवरण नीचे टेबल में देखें:
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य (UR) | 500 रुपये |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 250 रुपये |
| पूर्व सैनिक | 250 रुपये |
| दिव्यांग | 250 रुपये |
| महिला उम्मीदवार | 250 रुपये |
| ट्रांसजेंडर | 250 रुपये |
| अल्पसंख्यक | 250 रुपये |
| आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग | 250 रुपये |
RRB Group D Online Apply 2026: डायरेक्ट लिंक
संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, Document Verification और मेडिकल टेस्ट शामिल होगी। परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए। पंजीकरण बंद होने के बाद, बोर्ड आवेदनों की जांच शुरू कर देगा।
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
RRB Group D Online Apply 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए 9 मार्च, 2026 रात 11.59 बजे तक पूरा कर सकते हैं।
-
सबसे पहले वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, RRB Group D Online Apply Online 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना जरूरी विवरण नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.