RRB Group D Result 2026: जल्द जारी होगा रेलवे ग्रुप-डी का रिजल्ट, rrbcdg.gov.in से पाएं Latest Updates
RRB Group D Result 2026 Date: RRB Group D एग्जाम का रिजल्ट बोर्ड द्वारा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जानें कि उम्मीद की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,438 पोस्ट के लिए छात्रों को चुना जाएगा। साथ ही, रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ यहां भी देखें।
Railway Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की गई ग्रुप-डी (CEN 08/2024) के एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही और कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जा सकता है। 27 नवंबर 2025 से लेकर 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए एग्जाम में शामिल 1 करोड़ से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार है।
हाल ही में तेलंगाना हाईकोर्ट से कोर्ट केस के निपटारे के बाद, अब रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, इस साल बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ-साथ जोन-वाइज मेरिट लिस्ट PDF और कट-ऑफ भी जारी किए जाएंगे।
RRB Group D और Exam Result से जुड़ी हाइलाइट्स
रेलवे ग्रुप-डी के एग्जाम को कंप्यूटर आधारित एग्जाम यानी CBT मोड में आयोजित किया गया था। RRB Group D एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की फरवरी में जारी कर दी गई थी। अब छात्र रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| विज्ञापन संख्या (CEN No.) | CEN 08/2024 |
| कुल वैकेंसी | 32,438 पोस्ट |
| एग्जाम डेट | 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 |
| कुल शामिल छात्र | 1 करोड़ से अधिक (1,08,22,423) |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | जून 2026 के लास्ट विक या जुलाई के पहले विक |
| चयन प्रक्रिया के स्टेप | CBT (लिखित एग्जाम), PET (शारीरिक दक्षता), DV और मेडिकल टेस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
RRB Group D 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
RRB Group D 2026 का रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे:
1. रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर एक्टिव होने वाले ‘CEN 08/2024: RRB Group D Level 1 CBT Result / Merit List’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, शॉर्टलिस्टेड छात्रों की एक मेरिट लिस्ट PDF में खुल जाएगी।
4. इस PDF को डाउनलोड करें।
5. फिर, PDF में रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट को देखें।
6. स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स को देखने के लिए 'Login' लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) को फिल करके लॉग इन करें।
छात्रों के लिए 2 इंपोर्टेंट जानकारियां
- जोन-वाइज मेरिट लिस्ट: एग्जाम का रिजल्ट सभी क्षेत्रीय आरआरबी जैसे- RRB Chandigarh, Mumbai, Secunderabad, Allahabad आदि की ऑफिशियल वेबसाइटों पर PDF फॉर्मेट में अपलोड की जाएगी, जिसमें चुनें गए छात्रों के रोल नंबर शामिल होंगे।
- नॉर्मलाइजेशन: RRB Group D 2026 का एग्जाम कई शिफ्ट्स में आयोजित किया गया था, जिसके कारण अब फाइनल स्कोरकार्ड में नॉर्मलाइजेशन पद्धति का उपयोग करके ही फाइनल कट-ऑफ मार्क्स को तय किया जाएगा।
कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी
आरआरबी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट और मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। कटऑफ लिस्ट कैटेगरी वाइज जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट से जुड़ी किसी भी नई अपडेट के लिए केवल भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही विजिट करें।
यहां भी पढ़े: एसएससी एसएसए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, ₹81,100 तक मिलेगी सैलरी, ssc.gov.in पर लिंक एक्टिव
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.