एसएससी एसएसए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, ₹81,100 तक मिलेगी सैलरी, ssc.gov.in पर लिंक एक्टिव
SSC SSA 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। छात्र इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने और अच्छी सैलरी पाने के लिए वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
SSC SSA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों और विभागीय कर्मचारियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSA) / अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी एग्जाम 2025-2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इस पोस्ट भर्ती के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। यदि आप भी केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में एक सम्मानित पोस्ट और शानदार सैलरी वाली नौकरी पाना चाहते है, तो SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। साथ ही, इस पोस्ट के लिए छात्र 16 जुलाई, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह एग्जाम अगस्त के महीने में आयोजित किया जाएगा।
SSC SSA भर्ती 2026 के लिए इंपोर्टेंट शेड्यूल
एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म को फिल कर सकते हैं। साथ ही, रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को जानने साथ सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| भर्ती बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पोस्ट का नाम | सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSA) / UDC |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 25 जून 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 16 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट | 23 जुलाई 2026 |
| कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) की डेट | अगस्त 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
SSC SSA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
SSC SSA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
SSC SSA 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- एसएससी की नई ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Login or Register' पर क्लिक करके अपना नया OTR (One Time Registration) पूरा करें।
- OTR आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लाइव एप्लीकेशन सेक्शन में जाकर ‘Senior Secretariat Assistant / Upper Division Clerk Grade LDCE 2025-2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से फिल करें।
- फिर, अपने हस्ताक्षर और लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करें।
- यह सब करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- इस फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
सैलरी और पे-स्केल: ₹81,100 तक सैलरी और शानदार भत्ते
इस पोस्ट की सबसे खास बात इसकी सैलरी है। सातवें वेतन आयोग यानी 7th Pay Commission के नियमों के अनुसार:
- पे लेवल: यह पोस्ट पे लेवल-4 (Pay Level-4) के अंदर आता है।
- बेसिक पे: पदानुसार बेसिक सैलरी ₹25,500 से लेकर ₹81,100 प्रति महीने तक होती है।
- भत्ते और ग्रॉस सैलरी: बेसिक पे के साथ केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) को मिला दिया जाए, तो अधिकतम लेवल पर ग्रॉस सैलरी ₹80,000 प्रति महीने से अधिक तक पहुंच जाती है।
SSC SSA 2026 का एग्जाम पैटर्न
SSC SSA 2026 का यह लिखित एग्जाम में छात्रों के लिए कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्रों के लिए अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान आदि सब्जेक्ट से 200 मार्क्स के 200 बहुविकल्पीय यानी (MCQ) क्वश्न पूछे जाएंगे। छात्रों के लिए यह एग्जाम 3 घंटे की अवधि में करवाया जाएगा। साथ ही, किसी आंसर गलत होने पर एक-चौथाई मार्क्स की नेगेटिन मार्किंग की जाएगी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.