Railway RRB JE CBT 2 एडमिट कार्ड जारी, 2 जुलाई को होगा एग्जाम, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 29, 2026, 14:15 IST

RRB ने जेई सीबीटी-2 (JE CBT 2) एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करें। साथ ही, यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 

Railway RRB JE CBT 2 एडमिट कार्ड जारी, 2 जुलाई को होगा एग्जाम, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
Railway RRB JE CBT 2 एडमिट कार्ड जारी, 2 जुलाई को होगा एग्जाम, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

RRB JE CBT 2 Admit Card 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), DMS और CMA पोस्ट के लिए दूसरे स्टेप की कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT 2) का एडमिट कार्ड 28 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन रजिस्टर्ड छात्रों ने इन पोस्ट के लिए CBT 1 एग्जाम को पास कर लिया था, वह अब आसानी से वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE CBT 2 का एग्जाम 2 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जा रहा है। एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड छात्र RRB JE CBT 2 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करें। 

RRB JE CBT 2 Exam 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

रेलवे द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, CBT 2 एग्जाम का 2 जुलाई 2026 को देश भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के द्वारा 2,585 पोस्ट पर छात्रों का चुनाव किया जाएगा। सभी छात्र नीचे दी गई टेबल से RRB JE CBT 2 एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या (CEN No.)

CEN 05/2025

कुल पोस्ट के नंबर 

2,585 पोस्ट 

CBT 2 एग्जाम डेट 

2 जुलाई 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

28 जून 2026

एग्जाम मोड 

ऑनलाइन (CBT)

ऑफिशियल वेबसाइट

rrbcdg.gov.in 

rrbcdg.gov.in: RRB JE CBT 2 एग्जाम की शिफ्ट और टाइमिंग 

RRB JE CBT 2 का यह एग्जाम 3 अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। 

  • शिफ्ट 1: सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक
  • शिफ्ट 2: दोपहर 12:45 बजे से 02:15 बजे तक
  • शिफ्ट 3: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक

RRB JE CBT 2 एग्जाम के एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

RRB JE CBT 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें? 

छात्र RRB JE CBT 2 एग्जाम में शामिल होने के लिए अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। इन्हें डाउनलोड करने के लिए छात्र छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।  

2. होमपेज पर दिए गए ‘CEN 05/2025: Download Junior Engineer CBT 2 Hall Ticket’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, नए लॉगिन हुए पेज पर अपनी लॉगिन डिटेल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि (DOB) को फिल करें।

4. उसके बाद छात्र कैप्चा कोड को फिल करके फॉर्म को सबमिट करें। 

5. फॉर्म सबमिट करने के बाद इसे डाउनलोज करें। 

6. डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

RRB JE CBT 2 के एडमिट कार्ड पर मौजूद डिटेल्स 

छात्रों को RRB JE CBT 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद सभी छात्र नीचे दी गई इन जानकारियों को ध्यान से चेक करें। 

1. छात्र का नाम

2. रजिस्ट्रेशन नंबर 

3. रोल नंबर

4. एग्जाम का नाम

5. पिता का नाम

6. एग्जाम डेट 

7. एग्जाम सेंटर का नाम और पता

8. शिफ्ट का समय

9. रिपोर्टिंग समय

छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन

छात्र RRB JE CBT 2 एग्जाम में शामिल होने से पहले यहां नीचे दिए गए इन इंपोर्टेंट इंफॉर्मेशन को देखें। साथ ही, बताई गई सभी चीजों को अपनाएं।  

  • आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: एग्जाम सेंटर पर एंट्री के समय छात्रों का Aadhaar-linked Biometric Verification होने काफी जरूरी कर दिया गया है। इसी कारण छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ ऑरिजनल आधार कार्ड को भी साथ में ले जाना होगा। 
  • एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी बैन: बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि मोबाइल या किसी अन्य गैजेट में दिखाया गया एडमिट कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा। छात्रों को एग्जाम में शामिल होने के लिए एंट्री पर ही अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी को दिखाना होगा। 

एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऊपर बताई गई सभी जानकारी और इंफॉर्मेशन को ध्यान में रखकर एग्जाम में शामिल होए। 

यहां भी पढ़े: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026: HTET का एडमिट कार्ड कब जारी होगा? @htet.eapplynow.com से पाएं अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 29, 2026, 14:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News