RRB Group D Vacancy 2026: स्थगित हुई रेलवे ग्रुप डी 22000 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, नया शेड्यूल देखें
RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी की ओर से 22000 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। आवेदन अब 21 जनवरी को ना होकर 31 जनवरी, 2026 से शुरू किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित अन्य विवरणों के लिए आगे लेख देखें।
RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी के पदों पर आवेदन स्थगित कर दिए गए हैं। संबंधित भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 22,000 रिक्त पदों को भरा जाना है। पहले आवेदन 21 जनवरी को शुरू किए जाने थे, जो कि अब 31 जनवरी, 2026 को शुरू किए जाएंगे। नए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होकर 2 मार्च 2026 तक जारी रहेगी।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए 18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है। भर्ती से संबंधित अन्य विवरणों के लिए आगे लेख देखें।
Check: SSC CGL Answer Key 2026
RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी की ओर से आधार अपडेट की सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। पहले आवेदन 21 जनवरी को शुरू किए जाने थे। जो कि अब 31 जनवरी से शुरू होकर 2 मार्च 2026 तक जारी रहेंगे। बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधार कार्ड को अपडेट रखने की सलाह दी है।
आधार कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, जन्मतिथि, 10वीं प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी को अपडेट रखने की सलाह दी है। आवेदन करते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को आधार कार्ड में अपनी लेटेस्ट फोटो और बायोमैट्रिक जैसे उंगलियों के निशान आदि को भी अपडेट करने का आदेश दिया है। ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:
| आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 नोटिस |
RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी का नया शेड्यूल
आरआरबी की ओर से जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार, संबंधित भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 2 मार्च रात 11.50 बजे तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान रोजगार अधिसूचना CEN संख्या 09/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। इसी के साथ उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
RRB Group D Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी के पदों पर आवेदन स्थगित कर दिए गए हैं। नए तिथियों के लिए नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरण देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| ग्रुप | ग्रुप डी भर्ती 2026 |
| रिक्त पद | 22,000 |
| रजिस्ट्रेशन तिथि | 21 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 (स्थगित) |
| रजिस्ट्रेशन की नई तिथि | 31 जनवरी से 2 मार्च 2026 |
चयन प्रक्रिया |
|
| आयु सीमा | 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.rrbapply.gov.in/ |
ये भी देखें -
RRB Group D Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवार शामिल होंगे।
RRB Group D Vacancy 2026 Eligibility: आयु सीमा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा अलग- अलग तय की गई है। जिसमें ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष और एससी, एसटी के लिए 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.