Rajasthan Women Supervisor Final Result 2024 OUT: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। चयन प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
RSMSSB Mahila Supervisor Final Result 2024 PDF Download Link
राजस्थान महिला सुपरवाइजर फाइनल रिजल्ट 2024 आज यानी 3 जनवरी 2025 को घोषित कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष के द्वारा स्वंय जानकारी साझा की गई है। 'एक्स' पर बोर्ड चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि " Women Supervisor का रिजल्ट भी जारी किया जा चुका है "। राजस्थान महिला सुपरवाइजर रिजल्ट लिंक नीचे दिया गया है।
सुपरवाइजर (महिला सशक्तिकरण) 2024: चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म और DV शेड्यूल और दिशानिर्देश | |
सुपरवाइजर (महिला) 2024: फाइनल रिकमेंडेशन और कट ऑफ मार्क्स | |
सुपरवाइजर (महिला) (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कोटा) 2024: फाइनल रिकमेंडेशन और कट ऑफ मार्क्स |
Women Supervisor का रिजल्ट भी जारी किया जा चुका है वेबलिंक पर जाएं https://t.co/UUt9UVgyej https://t.co/2XF38L33xF
— Alok Raj (@alokrajRSSB) January 3, 2025
राजस्थान महिला सुपरवाइजर फाइनल रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान महिला सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। आप इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- वेबसाइट पर जाएं: RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट
- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- 'Result' सेक्शन चुनें: मुख्य पेज पर 'परिणाम' (Results) सेक्शन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट लिंक खोजें: 'Supervisor (Woman) 2024: Merit List of Selected Candidates' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें: लिंक पर क्लिक करने पर एक PDF दस्तावेज़ खुलेगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची होगी।
- रोल नंबर जांचें: PDF में अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भ के लिए इस दस्तावेज़ को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 13 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए कुल 587 पदों को घोषणा की गई थी। जिसमें महिला सुपरवाइजर (Women Empowerment), महिला सुपरवाइजर (Anganwadi Workers) और महिला सुपरवाइजर (Women) के पद शामिल हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation