SSB Constable GD Sports Quota Admit Card 2026 जारी, 15 जुलाई से शुरू होंगे PET/PST, स्किल टेस्ट और DV
SSB Constable GD Sports Quota Admit Card 2026 OUT: एसएसबी कांस्टेबल जीडी (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती 2026 के PET, PST, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को 15 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली चयन प्रक्रिया में शामिल होना है, वे अब एसएसबी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSB Constable GD Sports Quota Admit Card 2026 OUT: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल (GD) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत PET/PST, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए एडमिट कार्ड को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

SSB Constable GD Sports Quota Admit Card 2026 Link
SSB ने 1 जुलाई 2026 को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।
| SSB Constable GD Sports Quota Admit Card 2026 Download Link |
SSB कांस्टेबल GD स्पोर्ट्स कोटा भर्ती-हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में SSB कांस्टेबल GD स्पोर्ट्स कोटा भर्ती से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | सशस्त्र सीमा बल (SSB) |
| पद का नाम | कांस्टेबल (GD) |
| कुल पद | 404 |
| शारीरिक परीक्षा, कौशल परीक्षण, और दस्तावेज़ सत्यापन शुरू होने की तिथि | 15 जुलाई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 01 जुलाई 2026 |
| SSB Recruitment Official Website |
15 जुलाई से शुरू होगी चयन प्रक्रिया
SSB कॉन्स्टेबल (GD) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत PET/PST, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय, परीक्षा स्थल और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए कुल 404 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती खेल प्रतिभाओं को रक्षा क्षेत्र में नौकरी का अवसर प्रदान करेगी।
SSB कांस्टेबल GD स्पोर्ट्स कोटा का पूरा शेड्यूल
SSB ने 9 मई 2026 को कॉन्स्टेबल (GD) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए 9 मई से 7 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचें।
SSB Constable GD Sports Quota Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से SSB कांस्टेबल GD स्पोर्ट्स कोटा एडमिट कार्ड 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Admit Card for Documentation,Physical Standard Test (PST), Detailed Medical Examination (DME) and Review Medical Examination (RME) for the post of Constable (GD) through Sports Quota - 2026 (Stage -1) के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड भरें।
-
इसके बाद Login बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.