JSSC CGL Registration 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को जेएसएससी सीजीएल रिजस्ट्रेशन 2023 की अंतिम तिथि में बदलाव किया है। ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जिनकी उम्र 21 से 35 साल के बीच है, वे झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। इस परीक्षा के जरिए 2017 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जेएसएससी सीजीएल 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर अब 3 अगस्त 2023 कर दिया गया है। जबकि उम्मीदवार को 5 अगस्त 2023 तक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदकों को 8 और 9 अगस्त को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका मिलेगा।
JSSC CGL Application Form 2023 हाइलाइट
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए 2017 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
जेएसएससी सीजीएल अधिसूचना 2023 | |
संगठन का नाम | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) |
पोस्ट नाम | संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) |
विज्ञापन संख्या | 10/2023 |
रिक्त पद | 2017 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
रजिस्ट्रेशन तिथियां | 20 जून से 3 अगस्त 2023 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा (पेपर 1, 2 और 3), और दस्तावेज़ सत्यापन |
नौकरी करने का स्थान | झारखंड |
आधिकारिक वेबसाइट | www.jssc.nic.in |
आवेदक जेएसएससी सीजीएल 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देख सकते हैं या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
JSSC CGL Registration 2023 Deadline postponed Notice | |
JSSC CGL Registration 2023 link |
JSSC CGL Registration 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को देख कर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- पहले जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JGGLCCE-2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
आयु-सीमा: आवेदकों की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारोंको आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट पास की डिग्री होनी चाहिए।आवेदन शुल्क: आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation