SSC Delhi Police Bharti 2022: हेड कांस्टेबल पदों के लिए 17 मई को जारी होगा अधिसूचना @ ssc.nic.in

May 16, 2022, 18:11 IST

कर्मचारी चयन आयोग 17 मई 2022 को दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना अपलोड करेगा.

SSC Delhi Police Bharti 2022
SSC Delhi Police Bharti 2022

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022: कर्मचारी चयन आयोग 17 मई 2022 को दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना अपलोड करेगा. SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2022 है. इच्छुक पुरुष उम्मीदवार जिनके पास आवश्यक पात्रता शर्तें हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.

12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार जिनकी आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं है, वे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2022 में शामिल हो सकते हैं.

अंत में चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से रु. 81,100.रुपये प्रति माह वेतन का भुगतान किया जाएगा. रिक्तियों की संख्या भी अधिसूचना में ही जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को SSC एचसी भर्ती 2022 के बारे में विवरण के लिए विस्तृत अधिसूचना की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है.

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल महत्वपूर्ण तिथियां 2022

SSC Delhi Police HC इवेंट्स

महत्वपूर्ण तिथियाँ

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल अधिसूचना तिथि

17 मई 2022

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि

17 मई 2022

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 

16 जून 2022

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा की तिथि

सितम्बर 2022 

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2022 रिक्ति विवरण:
हेड कांस्टेबल रिक्ति - घोषित किया जाना है.
SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2022 वेतन:
रु. 25,500 से रु. 81,100

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2022 पात्रता:
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा:
18 से 25 वर्ष

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल चयन प्रक्रिया:
चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
1.कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार का परीक्षण.
2. शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण और अन्य

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News