ssc gd 2026 answer key: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आंसर-की आज होगी जारी, ssc.gov.in से करें डाउनलोड
SSC GD 2026 की आंसर-की आज यानी 9 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर कभी भी जारी की जा सकती है। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स।
ssc gd 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित SSC GD कॉन्स्टेबल एग्जाम 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और ऑफिशियल सूत्रों के अनुसार, आयोग आज यानी 9 जून 2026 को कभी भी किसी भी समय SSC GD के एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की और छात्रों की रिस्पॉन्स शीट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है।
25,487 पोस्ट के लिए आयोजित हुए इस एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे चेक और डाउनलोड कर पाएंगे। आइए जानते हैं SSC GD कॉन्स्टेबल की आंसर-की डाउनलोड करने का तरीका, मार्किंग स्कीम और इससे जुड़ी सभी डिटेल्स क्या है।
SSC GD कॉन्स्टेबल 2026: एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स
छात्र एग्जाम और आने वाले रिजल्ट के पूरे शेड्यूल को जानने के लिए हमारे द्वारा नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। इस टेबल में वैकेंसी के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फिल करने की डेट और फीस की भी जानकारी शामिल है।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स/ डिटेल्स |
| भर्ती बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पोस्ट का नाम | कॉन्स्टेबल (GD) |
| कुल वैकेंसी | 25,487 पोस्ट
|
| एग्जाम की डेट (CBT Exam) | 27 अप्रैल से 30 मई 2026 |
| आंसर-की रिलीज होने की डेट | 9 जून 2026 (आज एक्सपेक्टेड) |
| ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए फीस | ₹50 से ₹100 प्रति प्रश्न (एक्सपेक्टेड) |
| रिजल्ट 2026 | जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड) |
SSC GD कांस्टेबल ऑब्जेक्शन विंड़ो अपडेट्स क्या है?
एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन फिल करने का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र आज आने वाली आंसर-की को देख कर यदि उसमें कोई ऑब्जेक्शन फील करना चाहें, तो वह कर सकता है। आयोग द्वारा ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए विंड़ो को खोल दिया जाएगा। परंतु, छात्रों को प्रत्येक आंसर पर ऑब्जेक्शन फील करने के लिए ₹50 से ₹100 तक की फीस भी सबमिट करनी होगी।
आंसर-की जारी होने के बाद छात्र क्या करें?
SSC GD कांस्टेबल के एग्जाम खत्म होने के बाद छात्रों के बीच कट-ऑफ और मार्किंग स्कीम को लेकर काफी चर्चा बनी रहती है। छात्र SSC GD कांस्टेबल एग्जाम की आंसर-की जारी होते ही हमारे द्वारा नीचे बताई गई इन चीजों को जरूर अपनाएं।
1. सटीक स्कोर की गणना:
इस बार के एग्जाम में मार्किंग स्कीम काफी ज्यादा जरूरी है। हर सही आंसर के लिए छात्रों को 2 मार्क्स दिए जाएंगे, जबकि हर गलत आंसर के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बिना प्रयास किए छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई भी मार्क्स नहीं काटा जाएगा। अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर अपने रॉ-स्कोर को देख सकते हैं।
2. ऑब्जेक्शन विंडो का इस्तेमाल करें:
यदि आपको लगता है कि आयोग द्वारा जारी किया गया कोई आंसर गलत है, तो आप निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं। इसके लिए हर प्रश्न ₹50 से ₹100 की फीस जमा करनी होगी। यदि आपके द्वारा उठाया गया ऑब्जेक्शन सही निकला, तो यह फीस आपको वापस मिल जाएंगी।
3. PET/PST की तैयारी अभी से शुरू करें:
इस साल करीब 48 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBE) पहला स्टेप है, इसलिए जो छात्र अपनी कैटेगरी के अनुसार एक्सपेक्टेड कट-ऑफ को पार कर रहे हैं, उन्हें बिना समय गंवाए शारीरिक दक्षता एग्जाम (PET) और शारीरिक मानक एग्जाम (PST) की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
SSC GD 2026 Response Sheet डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
SSC GD 2026 की आंसर-की जारी होते ही छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
1. कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ऊपर दिए गए ‘Answer Key’ टैब या नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब ‘Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates' Response Sheet(s) of Constable (GD) Exam 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
4. एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजरनेम और पासवर्ड फिल करें।
5. सबमिट करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी।
6. इसे डाउनलोड कर लें।
यहां भी पढ़े: CTET September 2026 Application Window: कल बंद होने वाला है सीटीईटी सितंबर एग्जाम रजिस्ट्रेशन पोर्टल, जल्द करें अप्लाई
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.