SSC GD Correction Window 2026: आज से करें फॉर्म में ssc.gov.in सुधार

Last Updated: Jan 8, 2026, 16:06 IST

SSC GD Correction Date 2026: एसएससी ने फॉर्म में करेक्शन का विंडो एक्टिव कर दिया है। संबंधित भर्ती के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने के सिंपल स्टेप लेख में दिए गए हैं। 

SSC GD Correction Window 2026
SSC GD Correction Window 2026

SSC GD Correction Date 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने विभिन्न पदों के लिए निकाली भर्ती के लिए करेक्शन विंडो एक्टिव कर दिया गया है। यह विंडो CAPF, SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और सिपाही पदों के लिए आज यानि 8 जनवरी, 2026 को एक्टिव किया गया है। संबंधित भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25487 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in  पर जाकर अंतिम तिथि 10 जनवरी तक फॉर्म में करेक्शन करा सकते हैं। 

यदि आप पहली बार फॉर्म में सुधार कर रहे हैं, तो आपको 200 रुपये का सुधार शुल्क जमा करना होगा। वहीं, दूसरी बार बदलाव कराने पर 500 रुपये का शुल्क देना होगा। फॉर्म में सुधार करने के सिंपल स्टेप उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए फॉलो कर सकते हैं।

SSC GD Correction Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

एसएससी जीडी फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित की गई है। जिसके बाद उम्मीदवार कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:

अधिसूचना जारी होने की तिथि

1 दिसंबर 2025

एसएससी जीडी ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि

1 दिसंबर 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि

31 दिसंबर 2025 (रात 11 बजे)

एसएससी ग्रुप डिस्कशन (जीडी) आवेदन में सुधार की शुरुआत तिथि

8 जनवरी 2026

एसएससी ग्रुप डिस्कशन में सुधार की अंतिम तिथि

10 जनवरी 2026

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026

23 फरवरी 2026 से आगे

SSC GD Correction Date 2026: ऑनलाइन फॉर्म में सुधार करने के सिंपल स्टेप

एसएससी जीडी फॉर्म में सुधार करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं, जिसे फॉलो कर उम्मीदवार तय राशि के साथ फॉर्म में करेक्शन आसानी कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 “Login Tab” पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

स्टेप 4 अब 'My Applications'  टैब पर क्लिक कर ‘Re-Apply’  पर जाएं। 

स्टेप 5 जरूरी डिटेल्स को सही सुधारे।

स्टेप 6 सेव करके सबमिट करें। 

स्टेप 7 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 8, 2026, 16:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News