UGC NET Answer Key 2025 OUT: यूजीसी नेट आंसर-की ugcnet.nta.ac.in पर जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Jan 15, 2026, 12:26 IST

UGC NET Answer Key 2026 OUT: एनटीए ने दिसंबर, 2025 की उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करने का तरीका, आंसर की डाउनलोड करने का तरीका आगे लेख में देख सकते हैं। 

UGC NET Answer Key 2025 OUT
UGC NET Answer Key 2025 OUT

UGC NET Answer Key 2026 OUT: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी है। आंसर की में किसी भी तरह की गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।  परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करेंगे। यदि यूजीसी नेट 2026 की उत्तर कुंजी में गलती होती है, तो उनके बैंक खाते में राशि वापस कर दी जाएगी। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2025 का आयोजन 31 दिसंबर से 7 जनवरी, 2026 तक किया गया था। जो कि दो चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था। 

UGC NET December 2025 Answer Key: ऑब्जेक्शन विंडो

उत्तर कुंजी में किसी भी उत्तर से यदि कोई उम्मीदवार संतुष्ट नहीं है, तो वे 17 जनवरी 2026 तक रात 11.50 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारो को आवेदन शुल्क का भी भुगतान साथ में ही करना होगा। तय समय सीमा के बाद किसी भी उम्मीदवार द्वारा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। 

UGC NET Answer Key 2026: महत्वपूर्ण विवरण

यूजीसी नेट आंसर की 2026 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे दी गई टेबल में देखें:

संचालन निकाय

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)

परीक्षा का नाम

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 (जनवरी 2026 सत्र)

परीक्षा तिथियां

31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक

अस्थायी कुंजी जारी करने की तिथि

14 जनवरी, 2026

आपत्ति शुल्क

प्रति प्रश्न 200 रुपये

परिणाम तिथि

फरवरी 2026 में संभावित 

आधिकारिक वेबसाइट

ugcnet.nta.ac.in

UGC NET Answer Key 2025 डायरेक्ट लिंक 

यूजीसी नेट दिसंबर, 2025 एनटीए वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के लिए उम्मीदवारों को आवेदन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। 

यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड लिंक 

यहां क्लिक करें

UGC NET December 2025 Answer Key: आपत्ति शुल्क 

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 अनंतिम आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹ 200/- प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।

UGC NET Answer Key 2025 OUT: उत्तर कुंजी डाउनलोड कैसे करें?

यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, UGC NET Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

  3. अब UGC NET Answer Key 2025 आपकी लॉगिन विंडो पर दिखाई देगी।

  4. लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि सहित विवरण दर्ज करें।

  5. UGC NET Answer Key 2025 PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  6. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करना ना भूलें। 

UGC NET December 2025 Answer Key: आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कैसे करें?

यदि किसी उम्मदीवार को आंसर-की में ऑब्जेक्शन दर्ज कराना चाहता है, तो वे आवेदन शुल्क के साथ नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं

  1. सबसे पहले आंसर-की के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

  2. UGC NET December 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना पासवर्ड और आवेदन संख्या या जन्म तिथि दर्ज करें। 

  4. आपत्ति लिंक पर क्लिक करें। 

  5. उस प्रश्न के लिए उत्तर विकल्प आईडी चुनें जिसके लिए चुनौती दर्ज करानी है। 

  6. अपने दिए गए उत्तर का समर्थन करने वाली फाइल अपलोड करें। 

  7. अब आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।  



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 14, 2026, 18:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News