UGC NET Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) रिजल्ट 2023 आज 25 जुलाई 2023 को घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक से भी यूजीसी नेट रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इस लिंक से चेक करें रिजल्ट | UGC NET Result 2023 Link |
यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट तिथि की पुष्टि यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा, ''NTA का लक्ष्य 26 या 27 जुलाई तक यूजीसी नेट के नतीजे घोषित करने का है। अगर कोई बदलाव होगा तो आपको अपडेट कर दिया जाएगा”। हालांकि, ऐसी उम्मीद कर सकते है कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण, यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट (जून सत्र) में देरी हो सकती है।
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 जून सत्र पर ट्वीट किया:
UGC-NET: NTA aims to announce the results by 26 or 27 July. Will update if there is any change. pic.twitter.com/X5JlIyadYU
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) July 21, 2023
यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 दिनांक और समय
यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2023 की तारीख 26 जुलाई या 27 जुलाई निर्धारित की है। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा करेगा। उम्मीद है कि एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट सुबह 11 बजे तक घोषित हो सकता है। हालांकि, रिजल्ट का समय परीक्षा प्राधिकरण द्वारा तय नहीं किया गया है।
UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए चरणों को फॉलों करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: यूजीसी नेट जून 2023 स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
UGC NET Result 2023 ऑफिशियल वेबसाइटें?
जो उम्मीदवार एनटीए नेट परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे निम्नलिखित वेबसाइटों से यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 देख सकेंगे।
यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक 1 | यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक 2 | यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक 3 |
ugcnet.nta.nic.in | nta.ac.in | ntaresults.nic.in |
UGC NET Result 2023 क्वालीफाइंग मार्क्स
सामान्य वर्ग के लिए यूजीसी नेट 2023 के क्वालीफाइंग अंक पेपर I और II में 40% हैं। जो उम्मीदवार योग्यता अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें योग्य घोषित किया जाएगा। जबकि पेपर 1 और 2 में ओबीसी एनसीएल/पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी के लिए योग्यता अंक 35% है। उम्मीदवार नीचे कैटेगरी-वाइज यूजीसी नेट क्वालीफाइंग अंक देख सकते हैं।
यूजीसी नेट कट ऑफ स्कोर 2023
यूजीसी नेट मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स | |
वर्ग | पेपर I और II |
जनरल | 40% |
ओबीसी - एनसीएल/पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी | 35% |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation