[OUT] UGC NET Result 2025: ugcnet.nta.ac.in पर जारी हुआ यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परिणाम, ये रहा Scorecard Direct Link
UGC NET Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने आज 22 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर 2024 सत्र के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड ugcnet.nta.ac.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
UGC NET December 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2024 सत्र के नतीजों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट और स्कोरकार्ड लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार कटऑफ अंकों (subject wise cutoff mark) के साथ उपलब्ध हैं। स्कोरकार्ड में दिसंबर परीक्षा के लिए श्रेणीवार अंक (category wise marks) भी शामिल किए गए हैं।
NTA UGC NET Result 2025 Scorecard Link
यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा 3 से 27 जनवरी 2025 तक पूरे देश में आयोजित की गई थी। वे सभी उम्मीदवार जो उपरोक्त परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.ac.in पर लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है। यूजीसी नेट रिजल्ट और स्कोर कार्ड 2025 लिंक इस लेख में साझा किया गया है ताकि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाए बिना अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकें।
| UGC NET Result 2025 and Score Card Link | |
| UGC NET December 2024 Cut OFF | |
| UGC NET December 2024 Result Notice PDF | |
| UGC NET Final Answer Key |
UGC NET December Score Card 2025 OUT
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 की परीक्षा 3 जनवरी से 27 जनवरी 2025 के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में संपन्न हुई। यह परीक्षा नौ अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल 8,49,166 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 6,49,490 ने परीक्षा दी, जिससे उपस्थिति दर 76.5% रही। इनमें से 5,158 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए आवश्यक पात्रता मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए पास हुए है।
| वर्ग | उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|
| पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या | 8,49,166 |
| उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या | 6,49,490 |
| जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य उम्मीदवार | 5,158 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवार | 48,161 |
| केवल पीएचडी के लिए योग्य उम्मीदवार | 1,14,445 |

How to download UGC NET Result 2025? ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का परिणाम जारी हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें – होमपेज पर "UGC NET December 2024 Result" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें – अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड देखें – विवरण भरने के बाद "Submit" पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें – अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.