UKPSC Dairy Supervisor Sugarcane Supervisor Admit Card 2024: यूकेपीएससी ने डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक पदों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 25 फरवरी, 2024 को उत्तराखंड राज्य के 3 नगरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नही दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिनांक 14 दिसंबर, 2023 द्वारा विज्ञापित राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023 का आयोजन 25 फरवरी, 2024 (रविवार) को उत्तराखंड राज्य के 03 शहरों के परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। जो उम्मीदवार उक्त परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से योग्य हैं, वे 10 फरवरी, 2024 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in और ukpsc.net.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अलग से प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। उपरोक्त दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये (लेवल-4) तक वेतन दिया जाएगा।
UKPSC Admit Card 2024 Download Link
आप अपना एडमिट कार्ड यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट: https://psc.uk.gov.in/ से या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी डेयरी सुपरवाइजर गन्ना पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक यहां देखें:
इस लिंक से क्लिक करें | |
इस लिंक से करें डाउनलोड |
UKPSC Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
UKPSC डेयरी सुपरवाइजर और गन्ना सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के चरण यहां देखें:
- सबसे पहले, आपको UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" टैब पर क्लिक करें।
- उपलब्ध परीक्षाओं की सूची में "डेयरी सुपरवाइजर और गन्ना सुपरवाइजर" परीक्षा चुनें।
- अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- यदि आवश्यक हो, तो कैप्चा कोड दर्ज करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड पर उल्लिखित कोई भी अन्य दस्तावेज ले जाना याद रखें। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर उल्लिखित परीक्षा तिथि, समय और स्थान अवश्य चेक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation