UKPSC Forest Guard Admit Card 2023: जारी हुआ यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड, लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे

Mar 31, 2023, 15:37 IST

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 31 मार्च, 2023 को यूकेपीएससी फ़ॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 9 अप्रैल, 2023 को आयोजित होगी।

यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 Out:  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 9 अप्रैल, 2023 को वन रक्षक परीक्षा 2022 आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीदवार ध्यान दें कि आयोग 31 मार्च, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर यूकेपीएससी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया हैं।

आयोग ने कल, 21 मार्च, 2023 को नोटिस के माध्यम से एडमिट कार्ड की तारीख की घोषणा की। वे उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 9 अप्रैल, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी।

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023

वन रक्षक परीक्षा-2022 (Forest Guard) के लिए प्रवेश पत्र 31 मार्च 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हैं,वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए चरणों का उपयोग कर वन रक्षक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे:

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 PDF  के लिए क्लिक करें

Van Rakshak Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें

  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर जाएं।
  • उनके होमपेज पर 'एडमिट कार्ड' लिंक पर टैप करें।
  • संबंधित क्षेत्रों में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि भरें।
  • 'सबमिट' बटन पर टैप करें।
  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी सहेज कर रखें।
  • आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वैध फोटो पहचान पत्र के साथ अपना वन रक्षक एडमिट 2023 कार्ड अनिवार्य रूप से मुख्य परीक्षा हॉल में ले जाएं

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 नोटिस डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 नोटिस

इस दिन आयोजित होगा Forest Guard Exam 2022-23

वन रक्षक परीक्षा 2022 9 अप्रैल, 2023 को 13 जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जानी है। UKPSC भर्ती 2022-23 अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के कुल 894 रिक्त पदों को भरना है।चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 21,700-69,100 रुपये (लेवल-3) के अनुसार निर्धारित है।

Forest Guard 2023 चयन प्रक्रिया

यूकेपीएससी फ़ॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा हॉल में ले जाएं। एडमिट कार्ड के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने और परीक्षा के दौरान उनका पालन करने की भी सलाह दी जाती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News