UKPSC RO ARO Admit Card 2023 OUT: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) 5 दिसंबर को समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूकेपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा 17 दिसंबर को राज्य के 13 जिलों के 20 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं वे इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैंI इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा I
यूकेपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड लिंक
यूकेपीएससी ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार psc.uk.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं। उत्तराखंड पीएससी की वेबसाइट से सीधा लिंक भी यहां दिया जाएगा।
यूकेपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को परीक्षा हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा।
psc.uk.gov.in एडमिट कार्ड 2023
परीक्षा निकाय का नाम | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) |
पोस्ट नाम | समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) |
रिक्त पद | 137 |
विज्ञापन संख्या | ए-1/ई-3/डीआर(आरओ/एआरओ)/2023 |
यूकेपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड दिनांक 2023 | 5 दिसंबर 2023 |
यूकेपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि 2023 | 17 दिसंबर 2023 |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक मेन्स लेखन परीक्षण |
नौकरी करने का स्थान | उत्तराखंड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.psc.uk.gov.in/ |
यूकेपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
यूकेपीएससी की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया यहां दी गई है:
चरण 1: यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं
चरण 2: वेबसाइट के होम पेज पर “एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: ड्रॉप-डाउन मेनू से “समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023” विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 4: ईमेल आईडी या आवेदन संख्या या जन्म तिथि और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें
चरण 5: अब आप “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आयोग समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की 137 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है। चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation