UP BEd JEE Answer Key 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द, यहां मिलेगा PDF डाउनलोड लिंक

Last Updated: Jun 2, 2026, 10:56 IST

UP BEd JEE Answer Key 2026: यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा 2026 समाप्त होने के बाद अब अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी का इंतजार है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जल्द ही परीक्षा की आधिकारिक आंसर-की bujhansi.co.in पर जारी करेगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकेंगे और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।

UP BEd JEE Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें
UP BEd JEE Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें

UP BEd JEE Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2026 31 मई को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। राज्य के विभिन्न ज़िलों में स्थापित केंद्रों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा दी; अब वे आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने का इंतज़ार कर रहे हैं। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्ती अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। यूपी बीएड आंसर-की 2026 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर PDF प्रारूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

UP Bed JEE Exam Answer Key 2026-हाइलाइट्स 

UP B.Ed JEE 2026 में दो पेपर होते हैं पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर में 100-100 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है। परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जाती है। हर सही उत्तर पर 2 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.66 अंक काटे जाते हैं। इसलिए उत्तर देते समय निगेटिव मार्किंग का भी ध्यान रखना जरूरी है। उम्मीदवार नीचे परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

  • परीक्षा का नाम: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2026

  • परीक्षा आयोजन तिथि: 31 मई 2026

  • आयोजन संस्था: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 4,44,958

  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: 4,00,506

  • कुल उपस्थिति: लगभग 90%

  • उत्तर कुंजी: जून 2026 

  • आधिकारिक वेबसाइट: bujhansi.ac.in

  • प्रत्येक सही उत्तर: 2 अंक

  • प्रत्येक गलत उत्तर: 0.66 अंक की कटौती

90 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

31 मई रविवार को आयोजित यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 प्रदेश के 72 जिलों में बनाए गए 1,011 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 4,44,958 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,00,506 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस प्रकार परीक्षा में लगभग 90 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए।

पहली बार ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

इस वर्ष यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में पहली बार ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया। मऊ और शामली जिलों में एक-एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह सभी वर्गों के उम्मीदवारों को बराबर मौका देने की दिशा में एक अच्छा कदम माना जा रहा है। 

किन जिलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे? 

यूपी बीएड जेईई 2026 में कासगंज और पीलीभीत जिलों में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जहां करीब 90 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ जिलों में सबसे कम 84 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 

कब जारी होगी UP BEd JEE Answer Key 2026?

यूपी बीएड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर उत्तर कुंजी पर टिकी है। उम्मीद की जा रही है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जून 2026 महीने में प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार PDF डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी बीएड आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • फिर UP BEd JEE 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें।

  • अपने प्रश्नपत्र सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 2, 2026, 10:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News