UP Board 12th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट, यहां देखें पास प्रतिशत और जिलेवार टॉपर्स

Last Updated: Apr 23, 2026, 17:08 IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP)  के 12वीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in व jagranjosh.com पर अपना रिजल्ट चेक करने के साथ टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड चाहिए होगा।

UP Board 12th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट, यहां देखें पास प्रतिशत और जिलेवार टॉपर्स
UP Board 12th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट, यहां देखें पास प्रतिशत और जिलेवार टॉपर्स

UP Board 10th Result 2026 Link 1

UP Board 10th Result 2026 Link 2

UP Board 12th Result 2026 Link 1

UP Board 12th Result 2026 Link 2

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(UPMSP) के 12वीं के छात्रोंं का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की घोषणा कर दी है। ऐसे छात्र जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in व jagranjosh.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर छात्र अपना रिजल्ट देखने के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, किस जिले में किसने टॉप किया है और ऑवरऑल टॉपर कौन रहा जैसी जानकारी भी पा सकते हैं। 

UP Board 12th Topper List 2026

यूपी बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड की परीक्षा में साक्षी वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा रही, जिन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल 97 प्रतिशत के साथ रही।   

UP Board Toppers List 2026: टॉपर्स को पुरस्कृत करेगी सरकार

यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत टॉपर्स को 1,000,00 रुपये का नकद इनाम और लैपटॉप मिलेगा। साथ ही, सरकार की ओर से एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल टॉपर्स को इनाम दिया जाता है।

UP Board Toppers List 2026: यूपी बोर्ड 2025 में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट

यूपी बोर्ड 2025 के 12वीं के रिजल्ट में महक जायसवाल ने 97 फीसदी से अधिक अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर साक्षी रही थीं, जिन्होंने 96.8 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।

महक जायसवाल

प्रयागराज

97.20%

साक्षी

अमरोहा

96.80%

आदर्श यादव

सुल्तानपुर

96.80%

अनुष्का सिंह

कौशांबी

96.80%

शिवानी सिंह

प्रयागराज

96.80%

मोहिनी

इटावा

96.40%

इस प्रकार चेक करें यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 

छात्र यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इन आसान स्टेप्स के साथ चेक कर सकते हैंः

-छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर पहुंचें।

-छात्रों को यहां यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना है।


-अब यहां अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।


-छात्रों को अंत में एक कैप्चा कोड भी भरकर सबमिट करना है।

-छात्र अब अपना 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 


यूपी बोर्ड 2024 में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट

यूपी बोर्ड 12वीं में साल 2024 में शुभम वर्मा ने 489 अंकों के साथ पहला रैंक प्राप्त किया था। वहीं, विशु चौधरी 488 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।


प्रथम रैंक (489 अंक)

शुभम वर्मा

दूसरा स्थान (488 अंक)

विशु चौधरी

दूसरा स्थान (488 अंक)

काजल सिंह

दूसरा स्थान (488 अंक)

राज वर्मा

दूसरा स्थान (488 अंक)

कशिश मौर्य

दूसरा स्थान (488 अंक)

चार्ली गुप्ता

दूसरा स्थान (488 अंक)

सुजाता पांडे

तीसरा स्थान (487 अंक)

शीतल वर्मा

तीसरा स्थान (487 अंक)

कशिश यादव

तीसरा स्थान (487 अंक)

आदित्य कुमार यादव

तीसरा स्थान (487 अंक)

अंका विश्वकर्मा

तीसरा स्थान (487 अंक)

पलक सिंह

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Apr 23, 2026, 16:29 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News