UP Board कक्षा 12वी रसायन विज्ञान का प्रैक्टिस प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के रसायन विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छी पकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
पूरा प्रश्न पत्र नीचे उपलब्ध है :
1. इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिये गये हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(क) परमाणु रिऐकटर का ईधन है-
(i) थोरियम
(ii) नेप्चूनियम
(iii) यूरेनियम
(iv) प्युटोनियम
(ख) गैसों के विसरण की गतियाँ और उनके घनत्वों सम्बन्ध है-
2. (क) हाइड्रोजन बन्ध पर टिप्पणी लिखिए।
(ख) पाउली के अपवर्जन नियम की व्याख्या कीजिए।
3. (क) परमाणु क्रमांक 25 तथा 30 वाले तत्वों के इलेकट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
(ख) जिंक तथा आयरन, कॉपर सल्फेट के विलयन से कॉपर विस्थापित करते है जबकि सोना तथा चाँदी ऐसा नहीं करते। स्पष्ट कीजिए।
(ग) स्टेनस क्लोराइड अपचायक के रूप में क्यों कार्य करता हैं? इसका एक अपचायक गुण लिखिए।
4. एक अशुद्ध सोडियम काबोंनेट के 20 ग्राम को जल में घोला गया और विलयन को 250 मिला बनाया गया। इस विलयन के 50 मिली को पूर्ण उदासीन करने के लिए क्या N/10 सल्पयूरिक अम्ल के 40 मिली प्रयुक्त हुए। सोडियम काबोंनेट की प्रतिशत शुद्धता की गणना कीजिए। (Na = 23, C = 12, O = 16)
5. इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिये गये है। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(x) सबसे अधिक 'क्रियाशील निष्क्रिय गैस है –
(i) Ne
(ii) Xe
(iii) He
(iv) Ar
(y) निम्न में सबसे कम क्षारीय है-
(i) पोटैशियम
(ii) कैल्शियम
(iii) बेरीलियम
(iv) मैग्नेशियम
(ख) "प्रत्येक वर्ग में परमाणु क्रमांक के बढ़ने पर आयनन ऊर्जा का मान घटता है।" उपर्युक्त कथन का उपर्युक्त उदाहरण सहित स्पष्टीकरण दीजिए।
(ग) कैलोमेल के दो विशिष्ट रासायनिक गुण लिखिए।
6. (क) इलेक्ट्रानिक विन्यास के आधार पर N, P, As एवं Bi की आवर्त सारणी में स्थिति की विवेचना कीजिए|
(ख) सोडियम थायोसल्फेट के बनाने की विधि का वर्णन कीजिए तथा इसके दो गुणों एवं उपयोगों को लिखिए।
(ग) निम्नलिखित तत्वों को - बढ़तें हुए आयनन विभव के क्रम में लिखिए-
7. (क) सीमेन्ट के निर्माण में कौन - कौन से पदार्थ प्रयुक्त किये जाते है, सीमेंट क्लीकर के मुख्य अवयव लिखिए। सीमेंट में जिप्सम की उपयोगिता क्या है?
(ख) सीमेन्स-मार्टिन खुली भट्ठी का नामाकित चित्र खीचिए।
8. (क) आप निम्न को कैसे प्राप्त करेंगे? (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए)
(i) अमोनियम क्लोराइड से नाइट्रोजन|
(ii) पोटाश एलम से ऐलुमिनियम सस्फेट|
(ख) क्या होता है जब - (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए)
(i) अम्लीय फेरस अमोनियम सल्फेट विलयन की नाइट्रिक आँक्साइड से क्रिया होती है?
(ii) सिल्वर नाइट्रेट विलयन में फॉस्फीन गैस प्रवाहित करते है?
9. (क) लोहे के दो प्रमुख अयस्कों के नाम एवं सूत्र लिखिए। लोहे के निस्तापित अयस्क के प्रगलन में होने वाली अभिक्रियाओं के समीकरण दीजिए।
(ख) निस्तापन प्रक्रिया को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(ग) भारी जल से ड्यूटीरियम बनाने की विधि का समीकरण लिखिए|
10. फॉस्फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसके दो गुण एवं उपयोग लिखिए।
अथवा
समुद्री शैवाल से आयोडीन के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए। इसके दो एवं उपयोग लिखिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation