यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान प्रैक्टिस द्वितीय प्रश्न पत्र सेट- 6
आज हम आपको UP Board कक्षा 12वी के रसायन विज्ञान के द्वितीय प्रश्न पत्र का प्रैक्टिस पेपर उपलब्ध कर रहे हैं|यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है और यह आपके प्रैक्टिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है|
UP Board कक्षा 12वी रसायन विज्ञान का प्रैक्टिस प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के रसायन विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छी पकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
पूरा प्रश्न पत्र नीचे उपलब्ध है :
1. इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिये गये हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(क) हैबर की विधि से अमोनिया के निर्माण में प्रयुक्त होता हैं-
(i) Al2O3
(ii) Fe+Mo
(iii) CuO
(iv) Pt
(ख) मान लीजिए कि किसी विलेय को उसके जलीय विलयन से 200 मिली कार्बनिक विलायक द्वारा निष्कर्षित करना है, तब-
(i) निष्कर्षण अधिकतम होगा, जल सम्पूर्ण विलायक एक ही बार में प्रयुक्त किया जाए।
(ii) निष्कर्षण अधिकतम होगा, जब उपलब्ध विलायक चार बार में प्रयुक्त किया जाए।
(iii) निष्कर्षण अधिकतम होगा, जब विलायक को केवल दो बार मिलाया जाए।
(iv) निष्कर्षण अधिकतम होगा, जब विलायक आठ बार में मिलाया जाए।
(ग) निम्नलिखित में से कौन-सा विद्युत् अपघट्य फेरिक हाइड्राक्साइड साल के स्कन्दन के लिये सब से अधिक प्रभावी होगा?
(i) Na3PO4
(ii) MgSO4
(iii) K4[Fe(CN)6]
(iv) TiCI4
2. (क) एक बंद बर्तन में HI के 2.4 मोलों को वियोजित किया जाता हैं। साम्यावस्था पर HI के वियोजन की मात्रा 22% है। HI के वियोजन की क्रिया का साम्य स्थिरांक ज्ञात कीजिए|
यूपी बोर्ड कक्षा 12 गणित साल्व्ड प्रैक्टिस द्वितीय प्रश्न पत्र सेट- 6
(ख) एथिल ऐसीटेट के जल अपघटन का उदाहरण लेते हुये अभिक्रिया की कोटि और आणविकता का अन्तर स्पष्ट कीजिये। 1
3. (क) क्षारीय बफर विलयन की क्रिया-विधि एक उदाहरण देकर समझाइए।
(ख) गुणात्मक विश्लेष्ण के तृतीय समूह में अमोनियम हाहड्रोक्साइड मिलने से पूर्व अमोनियम क्लोराइड क्यों मिलाया जाता है? समझाइए।
4. (क) गोल्ड सील के 10 मिली में 10% NaCI विलयन का 1 मिली डालने से पहले 0.025 ग्राम स्टार्च मिला देने से उसका स्कन्दन पूर्णतया रुक जाता है। स्टार्च की गोल्ड संख्या बताइए|
(ख) समपरासरी विलयन किसे कहते हैं?
(ग) दहन ऊष्मा को परिभाषित कीजिए।
5. (क) इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिये गये हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-
(x) स्थान समावयवता प्रदर्शित करते हैं-
(i) ऐल्लेन
(ii) ऐल्कीन
(iii) एलीडहाइड
(iv) मोनोकार्बोक्लिसिक अम्ल
(y) कौन-सा मुक्त मूलक अधिक स्थायी है|
यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 8
(ख) सूर्यं की किरणों की उपस्थिति में त्वचा के द्वारा कौन-सा विटामिन संश्लेषित होता है? कैसे?
(ग) मेटा दैशिक प्रभाव (meta directing influence) वाले दो समूहों के उदाहरण दीजिए|
6. (क) बेंजीन (कवथनांक 80oC) तथा टाँलूईंन (क्वथनांक 110oC) के मिश्रण को पृथक करने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
(ख) 1.2 ग्राम कार्बनिक यौगिक की केल्डाल विधि से क्रिया की गयी। उत्पन्न अमोनिया को NH2SO4 के 100 मिली में शोषित किया गया। प्राप्त विलयन में जल मिलाकर आयतन 500 मिली कर दिया गया। इस तनुकृत विलयन के 10 मिली को पूर्ण उदासीन करने के लिये N/10 सोडियम हाइड्रोक्साइड के 16 मिली लगे।
यौगिक में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा ज्ञात कीजिए।
7. (क) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
(i) भंजन
(ii) टेफलान|
(ख) निम्नलिखित यौगिकों के आई० यू० पी० ए० सी० पद्धति में नाम लिखिए-
(ग) बायर अभिकर्मक क्या है, इसका उपयोग किन यौगिकों की पहचान में किया जाता है?
(क) क्या होता है, ज़ब - (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए)
(i) ऐथिल ऐमीन पर सोडियम नाइट्राइट तथा हाइड्रोक्सोरिक अम्ल की क्रिया होती है?
(ii) फीनोल को थैलिक ऐनहाहड्राइट के साथ सान्द्र H2SO4 की उपस्थिति में गर्म करते हैं?
(ख) निम्नलिखित को आप कैसे प्राप्त करेंगे? (केवल समीकरण लिखिए)
(i) फार्मेल्डिंहाइड से ऐसीटेलिडहाइङ
(ii) बेंजीन से डी० डी० टी०
9. (क) सिद्ध कीजिये कि ग्लूकोस एक अपचायी शर्करा (Reducing suger) है (दो क्रियायें दीजिए)। ग्लूकोस तथा फ्रक्टोस में विभेद करने के लिये एक रासायनिक परीक्षण भी दीजिये।
(ख) ऐथिल ब्रोमाइड से एथिल ऐल्कोहाल तथा एथीलीन बनाने के रासायनिक समीकरण लिखिए।
10. शुद्ध ऐसीटेल्डिंहाइड बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। ऐसीटेल्डिंहाइड पर तनु सोडियम हाइड्रोक्साइड की क्या किया होती है सम्बन्धित अभिक्रियाओं के समीकरण भी दीजिए।
अथवा
प्रश्न: ऐसीटिल फ्लोराइड बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। डाइऐथिल ईथर पर इसकी क्या क्रिया होती हैं? सम्बन्धित सभी क्रियाओं के रासायनिक समीकरण दीजिए।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिस द्वतीय प्रश्न पत्र सेट- 2
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.