UP Board Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं. लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ और वे अब भी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस वर्ष 12वीं कक्षा में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, 10वीं कक्षा में यश प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.83% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव अभी भी किया हुआ है. इस साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले की बात करें तो आगरा 94.99% के साथ टॉप पर रहा है.
MP Board Result 2025: जारी होने वाला है MPBSE बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
UP Board Result 2025 Toppers Marksheet OUT: 12वीं के टॉपर्स में महक जायसवाल (प्रयागराज) के बाद साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), अनुष्का सिंह (कौशांबी) और शिवानी सिंह (प्रयागराज) ने 96.80% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान साझा किया है। तीसरे स्थान पर मोहिनी (इटावा) रहीं जिन्होंने 96.40% अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं में यश प्रताप सिंह के बाद अंशी ने 97.67% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
बरेली जिले की छात्राओं ने किया नाम:
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में बरेली जिलें की तीन मेधावी छात्राओं ने राज्य स्तर पर जिलें का नाम रौशन किया है. राज्य की टॉप 10 लिस्ट में जिले की तूबा खान को पांचवा, डिंपल को छठा और रिया को नौवां स्थान हासिल हुआ. बता दें कि तीनों छात्राएं सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की है.
यहां क्लिक करें;- UP Board Result Class 10th 12th Link
UP Board Result 2025 (10वीं और 12वीं) हाईलाइट्स
आस्पेक्ट | डिटेल्स |
रिजल्ट घोषित | 25 अप्रैल 2025 |
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
रिजल्ट लिंक |
UP 12th Toppers 2025 Marks Details महक ने बटोरे कितने मार्क्स:
UP Board Result 2025 Toppers Marksheet OUT: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 500 में से 486 अंक प्राप्त किए। महक ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 95, फिजिक्स में 99, केमिस्ट्री में 98 और बायोलॉजी में 99 अंक हासिल किए। विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करते हुए महक ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की.
विषय | थ्योरी मार्क्स (P1) | प्रैक्टिकल मार्क्स | टोटल मार्क्स (TOTAL) |
सामान्य हिंदी (General Hindi) | 95 | - | 95 |
अंग्रेजी (English) | 95 | - | 95 |
भौतिकी (Physics) | 69 | 30 | 99 |
रसायन विज्ञान (Chemistry) | 68 | 30 | 98 |
जीवविज्ञान (Biology) | 69 | 30 | 99 |
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2025:
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2025: इस साल यूपी बोर्ड 12वीं में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ बाजी मारी! दूसरे स्थान पर साक्षी, आदर्श, अनुष्का और शिवानी का शानदार प्रदर्शन रहा, सभी ने 96.80% अंक हासिल किए. मोहिनी ने भी 96.40% अंकों के साथ टॉप 3 में अपनी जगह बनाई.
रैंक | नाम | स्थान | प्रतिशत |
1 | महक जायसवाल | प्रयागराज | 97.20% |
2 | साक्षी | अमरोहा | 96.80% |
2 | आदर्श यादव | सुल्तानपुर | 96.80% |
2 | अनुष्का सिंह | कौशांबी | 96.80% |
2 | शिवानी सिंह | प्रयागराज | 96.80% |
3 | मोहिनी | इटावा | 96.40% |
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2025:
यश प्रताप सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 97.83% अंकों के साथ टॉप किया! अंशी और अभिषेक यादव ने 97.67% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने 97.50% अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया.
रैंक | नाम | प्रतिशत |
1 | यश प्रताप सिंह | 97.83% |
2 | अंशी | 97.67% |
2 | अभिषेक कुमार यादव | 97.67% |
3 | ऋतु गर्ग | 97.50% |
3 | अर्पित वर्मा | 97.50% |
3 | सिमरन गुप्ता | 97.50% |
यूपी बोर्ड मार्कशीट 2025 पर दी गयी डिटेल्स:
विवरण | जानकारी |
छात्र का नाम | ✔️ |
रोल नंबर | ✔️ |
पंजीकरण संख्या | ✔️ |
पिता और माता का नाम | ✔️ |
विद्यालय का नाम और कोड | ✔️ |
परीक्षा वर्ष और कक्षा (10वीं/12वीं) | ✔️ |
विषयों के नाम और कोड | ✔️ |
सिद्धांत और प्रायोगिक अंकों का विवरण | ✔️ |
कुल अंक और अधिकतम अंक | ✔️ |
टोटल परसेंटेज | ✔️ |
डिवीजन (प्रथम/द्वितीय/तृतीय) | ✔️ |
पास/फेल स्टेटस | ✔️ |
क्यूआर कोड और डिजिटल हस्ताक्षर | ✔️ |
UPMSP मोहर और हस्ताक्षर | ✔️ |
कहां से और कैसे मिलेगा ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट
UP Board Result Check: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपनी मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र अपने संबंधित विद्यालयों से प्राप्त कर सकेंगे. इन दस्तावेजों में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और प्रतिशत दर्ज रहेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का पास प्रतिशत एवं टॉपर
कक्षा | पास प्रतिशत | टॉपर का नाम | प्राप्त प्रतिशत |
10वीं रिजल्ट 2025 | 90.11% | यश प्रताप सिंह | 97.83% |
12वीं रिजल्ट 2025 | 80.5% | मेहक जायसवाल | 97.20% |
UP Board 10वीं परीक्षा 2025 में टॉप 5 प्रदर्शन करने वाले जिले:
रैंक | जिला | पास परसेंटेज |
1 | आगरा | 94.99% |
2 | बस्ती | 94.67% |
3 | मथुरा | 94.60% |
4 | कानपुर नगर | 94.35% |
5 | भदोही | 94.13% |
आगरा जिले ने इस बार यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation