UP Board Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज वर्ष 2025 के यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 12वीं में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉप किया है, जबकि कक्षा 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
UP Board 10th, 12th Result 2025 Link
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 के लिंक को सक्रिय कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट तक सीधा पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2025 Link | यहां क्लिक करें |
UP Board 10th 12th Result 2025 Link | यहां क्लिक करें |
UP Board result 2025: कहां से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीटयूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपनी मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करेंगे। इन दस्तावेजों में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और प्रतिशत अंकित होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। |
UPMSP UP Board Result 2025: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को शुभकामनाएँ दींउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई!
|
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025रैंक 1: महक जायसवाल (प्रयागराज) – 97.20% |
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025Rank 1 - यश प्रताप सिंह 97.83 % UP Board Exam 10th, 12th Result 2025: यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं, 12वीं के स्कोर कहां देखें?UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड देखने के कई तरीके हैं:
UP Board Result 2025: यूपी सरकार राज्य और जिला स्तर के टॉपरों को करेगी सम्मानित
UP Board Exam 10th, 12th Result 2025: कितने छात्र परीक्षा में बैठे?वर्ष 2025 में हाई स्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा में कुल 25,56,992 छात्र शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा में कुल 25,77,733 छात्र शामिल हुए। |
UP Board Result 2025 OUT: यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट हाइलाइट्स
छात्र नीचे दी तालिका में रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
परीक्षा का नाम | कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 |
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 | 24 फ़रवरी से 12 मार्च, 2025 |
यूपी बोर्ड का रिजल्ट 2025 तिथि | 25 अप्रैल, 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
UP Board 10th, 12th Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए चरणों को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "UP Board 10th Result 2025" या "UP Board 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- पिता और माता का नाम
- विद्यालय का नाम और कोड
- परीक्षा वर्ष और कक्षा (10वीं या 12वीं)
- विषयों के नाम और कोड
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (सिद्धांत और प्रायोगिक अलग-अलग)
- कुल प्राप्त अंक और अधिकतम अंक
- प्राप्त प्रतिशत
- डिवीजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय)
- पास/फेल स्थिति
- क्यूआर कोड और डिजिटल हस्ताक्षर
- UPMSP का आधिकारिक मोहर और हस्ताक्षर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation