यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 12th रिजल्ट 2025
यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट 2025
results.digilocker.gov.in Class 10, 12: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट लिंक दोपहर 12:30 बजे एक्टिव कर दिया गया है। अब छात्र अपनी आधिकारिक मार्कशीट डिजीलॉकर से या upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र जागरण जोश के रिजल्ट पोर्टल के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आप अपना स्कोर आसानी से चेक कर सकते हैं।
यहां देखें: UP Board Result 2025 Link
UP Board 12th Result 2025 : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के आंकड़े
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 2025 में आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आप यहां यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।
विवरण | संख्या |
---|---|
कुल सम्मिलित परीक्षार्थी | 2,598,560 |
संस्थागत परीक्षार्थी | 2,512,576 |
व्यक्तिगत परीक्षार्थी | 85,984 |
बालक परीक्षार्थी | 1,387,263 |
बालिका परीक्षार्थी | 1,211,297 |
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 2,108,774 |
संस्थागत उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 2,038,884 |
व्यक्तिगत उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 69,890 |
संस्थागत उत्तीर्ण प्रतिशत | 81.15% |
व्यक्तिगत उत्तीर्ण प्रतिशत | 81.28% |
बालक उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 1,062,616 |
बालिका उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 1,046,158 |
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत | 76.60% |
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत | 86.37% |
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत (बालकों से) | 9.77% अधिक |
संस्थागत और व्यक्तिगत उत्तीर्ण प्रतिशत में अंतर | 0.13% अधिक |
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन | 56,066 परीक्षक |
प्रयोगात्मक परीक्षाएँ (द्वि-चरण) | 18,964 परीक्षक |
प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियाँ | 01 फरवरी - 21 फरवरी 2025 |
UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड दसवीं का कैसा रहा रिजल्ट
छात्र नीचे दी तालिका में यूपी बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2025 के बारे में सभी आंकड़े देख सकते हैं।
विवरण | संख्या |
---|---|
कुल परीक्षार्थी (सम्मिलित) | 2,545,815 |
संस्थागत परीक्षार्थी | 2,536,104 |
व्यक्तिगत परीक्षार्थी | 9,711 |
कुल बालक परीक्षार्थी | 1,327,024 |
कुल बालिका परीक्षार्थी | 1,218,791 |
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 2,294,122 |
संस्थागत उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 2,287,431 |
व्यक्तिगत उत्तीर्ण परीक्षार्थी | 6,691 |
संस्थागत उत्तीर्ण प्रतिशत | 90.19% |
व्यक्तिगत उत्तीर्ण प्रतिशत | 68.9% |
कुल उत्तीर्ण बालक परीक्षार्थी | 1,149,984 |
कुल उत्तीर्ण बालिका परीक्षार्थी | 1,144,138 |
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत | 86.66% |
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत | 93.87% |
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत (बालकों से) | 7.21% अधिक |
संस्थागत और व्यक्तिगत उत्तीर्ण प्रतिशत में अंतर | 21.29% अधिक |
मूल्यांकन परीक्षकों की संख्या | 92,594 |
आंशिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी | 3,682 |
Digilocker UP Board Result 2025
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हर साल लाखों छात्रों का Class 10 और 12 का रिजल्ट जारी करता है। अब छात्रों को अपनी मार्कशीट लेने के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं। सरकार ने DigiLocker प्लेटफॉर्म के ज़रिए मार्कशीट उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इससे मार्कशीट की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है और छात्रों को तुरंत एक्सेस भी मिल जाता है।
Digilocker से UP Board Result 2025- हाइलाइट्स
यूपी बोर्ड के छात्र अब डिजिलॉकर की मदद से कहीं से भी और कभी भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह तरीका न केवल आसान है बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित और आधिकारिक भी है। मार्कशीट को पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करना आगे कॉलेज एडमिशन या किसी सरकारी नौकरी के लिए बहुत काम आएगा। नीचे दी तालिका में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 हाइलाइट्स देख सकते हैं।
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) |
रिजल्ट जारी होने की तारीख, समय | 25 अप्रैल 2024, दोपहर 12:30 बजे |
आधिकारिक वेबसाइट्स | upmsp.edu.in, upresults.nic.in |
डिजीलॉकर रिजल्ट लिंक | results.digilocker.gov.in |
SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका | मैसेज में टाइप करें UP10<Roll Number> या UP12<Roll Number> और भेजें 56263 पर |
results.digilocker.gov.in Class 10, 12: डिजीलॉकर से यूपी बोर्ड मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें?
अब छात्रों को मार्कशीट के लिए लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है। DigiLocker के माध्यम से UP Board की Class 10 और 12 की मार्कशीट पाना बेहद आसान, तेज़ और सुरक्षित हो गया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और अपनी मार्कशीट PDF में तुरंत डाउनलोड करें।
Step 1: DigiLocker Website पर जाएं
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में results.digilocker.gov.in लिंक खोलें।
Step 2: लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें
यदि आपका DigiLocker अकाउंट पहले से है, तो मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
नया अकाउंट बनाने के लिए आधार नंबर, मोबाइल OTP और पासवर्ड की सहायता से Sign Up करें।
Step 3: Education सेक्शन में जाएं
लॉगिन के बाद ‘Issued Documents’ या ‘Education’ सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 4: ‘UP Board’ सर्च करें
सूची में से "Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education" चुनें।
Step 5: कक्षा और वर्ष चुनें
अब Class 10 या Class 12, और वर्ष (जैसे 2024) सेलेक्ट करें।
रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
Step 6: मार्कशीट PDF डाउनलोड करें
जानकारी सही भरने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अब आप इसे PDF में डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
DigiLocker से UP Board मार्कशीट डाउनलोड करने के फायदे क्या है?
- Anytime Access
कहीं से भी कभी भी मार्कशीट एक्सेस करें – मोबाइल ऐप या वेबसाइट दोनों से।
- Official Document
यह दस्तावेज़ सरकार द्वारा सत्यापित होता है और सभी सरकारी व निजी संस्थानों में मान्य होता है।
- सुरक्षित और भरोसेमंद
पासवर्ड और OTP आधारित लॉगिन के कारण आपकी जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation