UP Police SI Physical Test Date 2026: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर फिजकिल टेस्ट और इंटरव्यू की तिथि जारी, 15 जून से शुरू होंगे टेस्ट

Last Updated: May 27, 2026, 17:15 IST

UP Police SI Physical Test Date 2026: यूपीपीआरबीपी ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि की घोषणा कर दी है, जो कि 15 जून से 17 जून 2026 के बीच अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

UP Police SI Physical Test Date 2026
UP Police SI Physical Test Date 2026

UP Police SI Physical Test Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि की घोषणा कर दी है, जो कि 15 जून से 17 जून 2026 के बीच अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया। हालांकि इससे पहले 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर फिजकिल टेस्ट और इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सत्यापन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों का साथ लाना अनिवार्य है।  

UP Police SI Physical Test Date 2026 ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड लिंक 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दिनांक 26 मई 2026 को शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रक्रिया के बारे में एक विस्ततृत ऑफिशियल नोटिस 2026 जारी किया है। आप यह नोटिस यूपीपीआरबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नोटिस डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर फिजकिल टेस्ट नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UP Police SI Physical Test Date 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीपीआरबीपी ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि की घोषणा कर दी है। इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 

पद का नाम 

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर

विज्ञापन संख्या 

03/2025

फिजकिल टेस्ट और इंटरव्यू 

15 जून से 17 जून 2026 के बीच आयोजित 

एडमिट कार्ड 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppbpb.gov.in 

UP Police SI Physical Standard Test 2026

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार लंबाई और छाती के मापदंड के लिए नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

पुुरुष उम्मीदवार 

श्रेणी 

न्यूनतम लंबाई 

न्यूनतम छाती (फुलाव/बिना फुलाव 

सामान्य/ओबीसी/एसटी

168

79 सेमी/84 सेमी

एसटी 

160

77 सेमी/82 सेमी 

 

महिला उम्मीदवार 

श्रेणी 

न्यूनतम लंबाई 

न्यूनतम वजन

सामान्य/ओबीसी/एससी

152

40 कि.ग्रा

एसटी 

147

40 कि.ग्रा 

UP Police SI Physical Test Admit Card 2026 कब जारी होगा? 

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर फिजकिल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में आप ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। डाउनलोड लिंक भी साथ में एक्टिव होगा। इसका लिंक लेख में उपलहब्ध करा दिया जाएगा। हम आपको नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं।

  • सबसे पहले यूपीपीआरबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • UP Police SI Physical Test Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
    रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 27, 2026, 17:15 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News