UPESSC Assistant Professor 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम सिटी स्लिप upessc.up.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
UPESSC Assistant Professor Exam 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 सिटी स्लिप आज ऑफिशियल वेबसाइट पर हुई जारी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 18 और 19 अप्रैल को यूपी के 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है।
UPESSC Assistant Professor Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 सिटी स्लिप हुई जारी। परीक्षा सिटी स्लिप आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन यूपी के 53 केंद्रों पर दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट का आयोजन 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा।
📢 सहायक आचार्य (विज्ञापन-51) चयन पुनर्परीक्षा
— UPESSC (@upesscprayagraj) April 7, 2026
🗓️ 18 व 19 अप्रैल 2026
🕘 दो पालियां:
▪️ 09:30–11:30 पूर्वान्ह
▪️ 02:30–04:30 अपरान्ह
📍 आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित
📌 तिथि/विषय/पालीवार विवरण प्रकाशित। pic.twitter.com/PPOH3UI8xT
UPESSC Assistant Professor Exam City Slip 2026: सिटी स्लिप जारी
यूपीईएसएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को दो शिफ्ट में होने जा रहा है। जारी नोटिस के अनुसार, आयोग की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप आज यानि 8 अप्रैल, 2026 को जारी कर दी गई है। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सिटी स्लिप का एक्टिव लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक
UPESSC Assistant Professor Exam City Slip 2026: हाइलाइट्स
यूपीईएसएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| संगठन | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| परीक्षा का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | संख्या 51 |
| सिटी स्लिप | 8 अप्रैल, 2026 (जारी) |
| एग्जाम डेट | 18 और 19 अप्रैल, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UPESSC Assistant Professor Exam 2026: एग्जाम शेड्यूल
यूपीईएसएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को दो शिफ्ट में होने जा रहा है। पहली शिफ्ट में एशियन कल्चर, म्यूजिक तबला, फिजिकल एजुकेशन, उर्दू, इंग्लिश, सोशियोलॉजी, केमिस्ट्री, एजुकेशन और जूलॉजी विषयों की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट में बॉटनी, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, लॉ, एनिमल हसबेंड्री, म्यूजिक वोकल, फिलॉसफी और एंथ्रोपोलॉजी का पेपर होगा।
19 अप्रैल की पहली पाली में हॉर्टिकल्चर, मिलिट्री साइंस, ड्राइंग, होम साइंस, संस्कृत, हिस्ट्री, मैथमैटिक्स और जियोग्राफी की परीक्षा आयोजित होगी। दूसरी पाली में स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, एंशिएंट हिस्ट्री, कॉमर्स, म्यूजिक सितार/इंस्ट्रूमेंटल और फिजिक्स के पेपर होंगे।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.