UPPSC APS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीपीएससी अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी को किया गया थाI ये भर्तियां 300 पदों पर की जाएंगी I
उम्मीदवार यूपीपीएससी एपीएस भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथियों और अन्य जानकारी नीचे चेक कर सकते हैं।
UPPSC APS Notification 2023:
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एपीएस भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी करेगाI विज्ञापन जारी होते ही हम यहां अधिसूचना का लिंक आपको प्रदान करेंगे। आयोग द्वारा अधिसूचना में पदों की विस्तृत जानकारी, योग्यता, आयुसीमा, शैक्षिक योग्यता आदि के विषय में डिटेल्स में जानकारी दी गई हैI
UPPSC APS Recruitment 2023: महत्वपूर्ण विवरण
यूपीपीएससी एपीएस भर्ती 2023 का पूरा विवरण आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ के साथ जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल से यूपीपीएससी एपीएस सचिव भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
आर्गेनाइजेशन | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
पद का नाम | अपर निजी सचिव |
पदों की संख्या | 328 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 15 सितम्बर |
आवेदन प्रक्रिया की तिथि | 19 सितम्बर 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16 नवम्बर 2023 |
परीक्षा की तिथि | 7 जनवरी 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://uppsc.up.nic.in/ |
UPPSC APS Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों के पास हिंदी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपराइटिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को डीओईएसीसी सोसाइटी द्वारा संचालित कंप्यूटिंग में सर्टिफिकेट कोर्स (सीसीसी) के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और यह कोर्स हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोर्स होना चाहिए
UPPSC APS Recruitment 2023: आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
UPPSC APS Recruitment 2023: एग्जाम पैटर्न
योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोग एक लिखित परीक्षा और टाइपिंग परीक्षा आयोजित करेगा। कुल 8 पेपर होंगे जिनके लिए पैटर्न, अंक वितरण और समय नीचे सारणीबद्ध किया गया हैI
पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
पेपर-1 | सामान्य ज्ञान | 100 | 100 | 2 घंटे |
पेपर-2 | सामान्य हिंदी | 100 | 100 | 3 घंटे |
पेपर-3 | हिंदी शार्ट हैण्ड | - | 135 | 80 शब्द प्रति मिनट |
पेपर-4 | हिंदी टाइपिंग | - | 15 | 25 शब्द प्रति मिनट |
पेपर-5 | जनरल इंग्लिश | 50 | 50 | 1 घंटा |
पेपर-6 | इंग्लिश शार्ट हैण्ड | - | 135 | 80 शब्द प्रति मिनट |
पेपर-7 | इंग्लिश टाइपिंग | - | 15 | 25 शब्द प्रति मिनट |
पेपर-8 | कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट | 100 | 100 | 1.5 शब्द |
UPPSC APS Recruitment 2023 सैलरी :
अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त निजी सचिव के लिए वेतनमान 4,800 रुपये के ग्रेड वेतन के अनुसार 9,300 रुपये से 34,800 रुपये है। अतिरिक्त निजी सचिव की जॉब प्रोफाइल क्लास-II, अराजपत्रित पद है जिसमें मूल वेतन के साथ कई सुविधाएं और लाभ शामिल हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation