UPPSC LT Grade Sanskrit Teacher Result 2026: यूपीपीएससी संस्कृत सहायक अध्यापक का रिजल्ट जारी, 182 उम्मीदवार चयनित

Last Updated: Oct 8, 2026, 12:32 IST

UPPSC Sanskrit Teacher Result 2026: यूपीपीएससी ने संस्कृत विषय के सहायक अध्यापक, टीजीटी का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड करें। 

UPPSC LT Grade Sanskrit Teacher Result 2026: यूपीपीएससी संस्कृत सहायक अध्यापक का रिजल्ट जारी, 182 उम्मीदवार चयनित
UPPSC LT Grade Sanskrit Teacher Result 2026: यूपीपीएससी संस्कृत सहायक अध्यापक का रिजल्ट जारी, 182 उम्मीदवार चयनित

UPPSC LT Grade Sanskrit Teacher Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संस्कृत विषय के सहायक अध्यापक, टीजीटी का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 182 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। यूपीपीएससी की ओर से प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर, 2025 को किया गया था। जिसमें कुल 26,273 उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रीलिम्स परीक्षा के आधार पर 2,772 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। जिसका अंतिम परिणाम आयोग द्वारा 7 अक्टूबर को जारी किया गया है। 

UPPSC LT Grade Sanskrit Teacher Result 2026: परिणाम जारी

यूपीपीएससी की ओर से संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम 7 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या A-5/E-1/2025 के तहत कुल 182 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करें - यूपीपीएससी टीजीटी संस्कृत शिक्षक परिणाम 2026 पीडीएफ

आयोग ने बताया कि ग्रुप-2 और ग्रुप-3 के लिए मुख्य परीक्षा में दो प्रश्नपत्र निर्धारित हैं। इनमें दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा अभी होना बाकी है। दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा पूरी होने के बाद इन दोनों समूहों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 

रिजल्ट से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

रिजल्ट 

संस्कृत विषय के सहायक अध्यापक

विज्ञापन संख्या 

A-5/E-1/2025 

पोस्ट का नाम 

असिस्टेंट टीचर, टीजीटी (संस्कृत)

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

7 अक्टूबर, 2026 

चयनित पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 

90 कैंडिडेट चयनित

चयनित महिला उम्मीदवारों की संख्या

92 कैंडिडेट चयनित

कुल चयनित उम्मीदवार 

182 उम्मीदवार चयनित 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppsc.up.nic.in

UPPSC Sanskrit Teacher Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

यूपीपीएससी संस्कृत शिक्षक परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, View All पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब UPPSC Sanskrit Teacher Result 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें। 

स्टेप 5 अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

UPPSC Sanskrit Teacher Result 2026 के बाद क्या?

सभी सफल उम्मीदवारों के मूल प्रमाण-पत्रों का मिलान और वेरिफिकेशन कराया जाएगा। वेरिफिकेशन में उम्मीदवारों के प्रमाण-पत्र सही पाए जाने के बाद ही उनकी नियुक्ति के लिए संस्तुति भेजी जाएगी। मूल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में आयोग अलग से नोटिस जारी करेगा।

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक अभी जारी नहीं किए गए हैं। आयोग के अनुसार ग्रुप-2 और ग्रुप-3 का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही सभी संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 8, 2026, 12:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News