UPSC Civil Service Exam 2026: अंतिम तिथि! सिविल सर्विस एग्जाम फॉर्म भरने का आखिरी मौका

Last Updated: Feb 24, 2026, 16:33 IST

UPSC CSE Form 2026: सिविल सर्विसेज एग्जाम फॉर्म 2026 (Prelims) भरने की लास्ट डेट आज (शाम 6 बजे) समाप्त होने जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से करें तुरंत आवेदन।

UPSC Civil Service Exam 2026
UPSC Civil Service Exam 2026

UPSC CSE 2026: सिविल सर्विसेज एग्जाम 2026 (Prelims)के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, उनके लिए आखिरी मौका। संबंधित भर्ती पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 24 मई से किया जाना है। जिसके लिए यूपीएससी ने सुरक्षा को लेकर बहुत से बदलाव किए हैं, फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एग्जाम सेंटर पर अनिवार्य रूप से चेहरे की पहचान शुरू कर दी है। 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सीएसई प्रीलिम्स 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो आज शाम 6 बजे बंद हो जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

UPSC CSE 2026 Exam Date: हाइलाइट्स 

यूपीएससी सीएसई एग्जाम फॉर्म 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 4 फरवरी को ओपन किए गए और अब 24 फरवरी, 2026 को समाप्त होने जा रहे हैं। भर्ती सं संबंधित अधिक विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम 

यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 

भर्ती संगठन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

रिक्त पदों की संख्या 

933

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

4 से 24 फरवरी, 2026

परीक्षा तिथि 

24 मई, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC CSE 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

यूपीएससी सीएसई भर्ती 2026 एससी, एसटी, पीएच और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन को अस्वीकृत या रद्द होने से बचाने के लिए इन निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।

UPSC CSE 2026 Registration Deadline: आवेदन लिंक 

यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई, 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाना है। संबंधित भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यूपीएससी सीएसई ऑनलाइन आवेदन 4 फरवरी से शुरू किए गए। आज एप्लीकेशन विंडो आज शाम 6 बजे बंद होने जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

यूपीएससी CSE प्रीलिम्स एप्लीकेशन फॉर्म लिंक  

यहां क्लिक करें

UPSC CSE 2026 Apply: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सिंपल स्टेप 

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

  2. होम पेज पर, OTR यानि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

  3. अब लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाएं।

  4. फॉर्म में मांगा गया विवरण दर्ज करें।

  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  6. फॉर्म को दोबारा जांचने के बाद फाइनल कर सबमिट करें।

Check: RPSC Assistant Statistical Officer Result 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 16:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News