UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने डिप्टी आर्किटेक्ट और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अधिसूचना में उल्लेखित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत कुल 71 रिक्त पदों को भरना है। पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 जुलाई, 2023 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि वे इस समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यूपीएससी भर्ती 2023 अधिसूचना
इस लिंक पर क्लिक करें |
UPSC Recruitment 2023 Notification हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीएससी भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।
संगठन का नाम | संघ लोक सेवा आयोग |
भर्ती का नाम | यूपीएससी भर्ती 2023 |
कुल पद | 71 |
आवेदन करने की तिथि | 08 जुलाई 2023 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2023 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन सबमिशन |
वेतन | 07 - 17 वेतन स्तर |
नौकरी करने का स्थान | पूरे भारत में |
आधिकारिक साइट | https://www.upsc.gov.in |
UPSC Vacancy 2023 डिटेल
- लीगल ऑफिसर: 2 पद
- साइंटिस्ट ऑफिसर (केमिकल): 1 पद
- डिप्टी आर्किटेक्ट: 53 पद
- साइंटिस्ट 'बी': 7 पद
- जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर: 2 पद
- असिस्टेंट माइन सिक्योरिटी डायरेक्ट: 2 पद
- डायरेक्टर जनरल: 1 पद
- एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर: 3 पद
UPSC Recruitment 2023 के लिए पात्रता मापदंड
उल्लिखित पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के संबंध में सभी जानकारी यहां देख सकते हैं।
आयु-सीमा- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 - 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
योग्यता- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्कः उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा
UPSC Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज “रिक्रूटमेंट” लिंक पर क्लिक करें।
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जानकारी दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन फॉर्म जमा करें।
- अंत में, फॉर्म का एक प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation