UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2025 OUT: यूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Oct 30, 2025, 16:00 IST

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2025: यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा सिटी स्लिप 2025
यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा सिटी स्लिप 2025

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) एवं वाइल्ड लाइफ गार्ड परीक्षा 2025 के लिए सिटी इन्फॉर्मेशन स्लिप (Exam City Slip) जारी कर दी है। उम्मीदवार अब UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। यूपी वन रक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी के लिए सिटी स्लिप अवश्य डाउनलोड करें।

Also Check: VDO Admit Card 2025 Link

Screenshot 2025-10-30 154716

UP Forest Guard Exam City Slip 2025 Link

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप (City Slip) लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर (Registration No.), जन्म तिथि (Date of Birth), लिंग (Gender) और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी फॉरेस्ट गार्ड सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

UP Forest Guard Exam City Slip 2025 Download Link

यहां क्लिक करें

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2025: यूपी वनरक्षक सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप (City Slip) जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा हमने उम्मीदवारों को सिटी स्लिप तक पहुंचने के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी साझा किए हैं।

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “Important Announcement” सेक्शन में जाएं।

  • फिर वहां विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2022)/09 के अंतर्गत परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें, लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना Registration Number, Date of Birth, Gender और Verification Code दर्ज करें।

  • सबमिट करने के बाद आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रखें।

UPSSSC Forest Guard Exam Date 2025

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बताया है कि वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के कुल 709 पदों (693 वन रक्षक + 16 वन्यजीव रक्षक) पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 9 नवंबर 2025 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन लखनऊ और झांसी ज़िलों में किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 30, 2025, 15:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News