UPSSSC Lower PCS Application Form 2026: लोअर पीसीएस के 2285 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
UPSSSC Lower PCS Application Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 29 मई से 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Lower PCS Application Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि PET 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में से ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को पीईटी में कम अंक प्राप्त हुए थे, वे मुख्य परीक्षा के लिए सिलेक्ट नहीं होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Lower PCS Application Form 2026: ऑनलाइन आवेदन
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, Lower PCS (अधीनस्थ सेवा) के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 तय की गई है। वहीं, उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन करने का मौका 25 जून तक दिया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
UPSSSC अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
UPSSSC Lower PCS Application Date 2026: जरूरी डेट्स
यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य परीक्षा) विज्ञापन संख्या 07परीक्षा 2026 के तहत की जा रही है। आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 मार्च, 2026 को जारी किया गया था। आवेदन जमा करने और शुल्क जमा करने की अन्य जरूरी डिटेल्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जरूरी डेट |
| नोटिफिकेशन जारी होने की डेट | 30 मार्च, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन/ फीस जमा करने की डेट | 29 मई, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा /आवेदन सबमिट लास्ट डेट | 18 जून, 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन की डेट | 25 जून, 2026 |
UPSSSC Lower PCS Age Limit: आयु सीमा
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
- केंद्र प्रभारी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।
- अन्य पदों के लिए – 21 और 40 वर्ष
UPSSSC Lower PCS Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
लोअर पीसीएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य हैं। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित हैं:
| पदों | शैक्षिक योग्यता |
| सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन/नीलामीकर्ता, कार्यकारी अधिकारी, क्लर्क सह टाइपिस्ट/कैशियर सह क्लर्क/लेखा क्लर्क, सहायक समेकन अधिकारी/सहायक आयात अधिकारी, सहायक प्रबंधक (गैर-तकनीकी) (सामान्य/विशेष चयन) | उम्मीदवारों के पास किसी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। |
| केंद्र प्रभारी (Centre In-Charge) | किसी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री, या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री, साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक है। |
| जिला सहायक टीकाकरण अधिकारी (District Assistant Immunisation Officer) | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। |
| बाजार पर्यवेक्षक (Market Supervisor) | किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री जिसमें न्यूनतम 50% अंक हों, साथ ही इंटरमीडिएट में न्यूनतम 50% अंक हों। |
UPSSSC Lower PCS Application Form 2026 Fees: आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा, जिसका श्रेणीवार विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

UPSSSC Lower PCS Application Form 2026 ऑनलाइन कैसे भरें?
ऑनलाइन आवेदन स्वयं से भरने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, PET 2025 क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 3 लॉगिन करने के बाद UPSSSC Lower PCS Form 2026 भरें।
स्टेप 4 अपनी शैक्षणिक योग्यताएं जैसी पर्सनल डिटेल्स जमा करें।
स्टेप 5 अब फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 फॉर्म जमा करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.