uttarakhand board result 2026: 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक जारी होगा रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

Last Updated: Apr 22, 2026, 12:36 IST

ubse.uk.gov.in 2026: उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे। छात्र दोनों कक्षाओं के लिए अपने-अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां से जाने स्टेप्स।

uttarakhand board result 2026 soon at official website
uttarakhand board result 2026 soon at official website

UK Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जारी उम्मीद है। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा यह ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की गई है। छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार है। 

उत्तराखंड 10वीं और 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in के साथ-साथ DigiLocker ऐप पर अपने रिजल्ट से जुड़ी जानकारियों को देख सकते हैं। साथ ही, रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करें। 

UBSE Result 2026 Schedule: रिजल्ट की डेट और टाइम  

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक ही दिन घोषित किए जाएंगे। छात्र यहां से जानें सभी पूरी डिटेल्स। 

इवेंट महत्वपूर्ण जानकारी
रिजल्ट की डेट 25 अप्रैल 2026
टाइम सुबह 10:00 बजे
घोषणा स्थल शिक्षा निदेशालय, देहरादून
ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in

UBSE 10th-12th Exam Dates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और12वीं के एग्जाम 

इस साल यानी 2026 में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एग्जाम 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक आयोजित किए गए थे। वहीं दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किए गए थे।  

UBSE के रिजल्ट को कैसे चेक करें? 

रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक रहता है, इसलिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने-्अपने स्कोरकार्ड को देख सकते हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "UBSE Class 10th Result 2026" या "UBSE Class 12th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड को फिल करें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।

SMS के जरिए भी देख सकते हैं Result

अगर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध न हो, तो आप अपने मोबाइल फोन से एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:

  • 10वीं के लिए: टाइप करें UK10 <Roll Number> और भेज दें 5676750 पर।
  • 12वीं के लिए: टाइप करें UK12 <Roll Number> और भेज दें 5676750 पर।

महत्वपूर्ण निर्देश: छात्रों के लिए सलाह

ऑफिशियल तौर पर रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अक्सर तनाव में आ जाते हैं। ध्यान रखें कि मार्क्स आपकी मेहनत का एक हिस्सा हैं, आपकी पूरी काबिलियत नहीं। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके मार्क्स उम्मीद से कम आए हैं, तो वह बाद में स्क्रूटनी या कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्टर कर सकते है।

यहां भी पढ़े: Heatwave Alert Schools 2026: दिल्ली सरकार ने बढ़ती गर्मी में लागू किया 'रेड अलर्ट', जानें नई गाइडलाइन्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 12:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News