तीन बार फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में IAS बन रचा इतिहास
सिविल सेवा परीक्षा की बात करें, तो यह परीक्षा अपने आप में काफी कठिन होती है। लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से क्या कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। वैष्णवी पाॅल इसकी जीती जागती मिसाल हमारे सामने हैं, जिन्होंने अपने चौथे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया।
उत्तर प्रदेश की रहने वाली वैष्णवी पॉल ने कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के चलते UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 में 62वीं रैंक हासिल की। आज देश उनके इस हौसले को सलाम कर रहा है। वह 2023 बैच तमिलनाडु कैडर की IAS अधिकारी है। वैष्णवी लगातार 3 बार सिविल सेवा परीक्षा में फेल हुई, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं टूटी। अपनी गलतियों से सीखती रही और आगे बढ़ती रही और जिसका रिजल्ट आज हम सभी के सामने हैं। वैष्णवी की यह कहानी हज़ारों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी बताएंगे।
कौन है वैष्णवी पॉल?
वैष्णवी पॉल का जन्म उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुआ। वैष्णवी ने जीत के जज्बे और सही रणनीति के दम पर UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 में 62वीं रैंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह एक अनुशासित परिवार से आती हैं, जहां हमेशा मेहनत और अच्छे संस्कार दिए गए। वैष्णवी की मां बताती हैं कि हमारी बेटी से शुरू से ही पढ़ाई में ही अच्छी रही है। क्लास में हमेशा फर्स्ट आती थी। वैष्णवी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मेरे माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया। कभी मेरा मॉरल डाउन होने नहीं दिया।
वैष्णवी पॉल Education Qualification
यूपी में जन्मी वैष्णवी पॉल ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गोंडा के फातिमा स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने डीयू के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और जेएनयू से मास्टर की डिग्री हासिल की। पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। लगातार तीन बार वह सिविल सेवा की परीक्षा में फेल हुई। आखिरकार 2022 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में 62वीं रैंक लाकर यह साबित कर दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं। बस वह कोशिश सही दिशा में होनी चाहिए।
वैष्णवी पॉल ने कैसे की UPSC की तैयारी?
वैष्णवी के तीन बार फेल होने के बाद चौथी बार में UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखती थी। मेन्स की परीक्षा के लिए वैष्णवी रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करती थी और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.