21 की उम्र में कमाल, UPSC में 61वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Last Updated: Feb 11, 2026, 18:37 IST

UPSC का एग्जाम लाखों उम्मीदवार देते हैं। इनमें से कुछ ही को सफलता मिल पाती है, लेकिन मेहनत और जीत का जज्बा हो, तो कुछ भी मुश्किल नहीं। आस्था सिंह मेहनत करने वालों की दुनिया में एक ऐसा नाम है, जिन्होंने सबसे कम उम्र में IAS बनने का खिताब अपने नाम किया। उनकी UPSC में 61वीं रैंक आई। 

IAS Aastha Singh Success Story
IAS Aastha Singh Success Story

IAS Aastha Singh Success Story: आस्था सिंह का जन्म पंजाब के जीरकपुर पीरमुछल्ला में हुआ था। आस्था सिंह के पिता का नाम ब्रिजेश सिंह है, जो एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आस्था सिंह की माता का नाम शालिनी सिंह है, जो एक हाउस वाइफ है। आस्था के पिता बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही पढ़ने का शौक है।

2024 बैच की IAS हैं आस्था सिंह 

आस्था सिंह साल 2024 बैच की IAS है, जिनकी रैंक 61 आई थी। वह अपने घर में पहली ऐसी हैं, जो सिविल सर्वेंट हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग की मदद के महज 21 की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का एग्जाम क्रैक किया है। गांव वालों के लिए आस्था प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। 

आस्था सिंह इकोनॉमिक्स में हैं ग्रेजुएट 

IAS आस्था सिंह की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज से पूरी की है। वह इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। इसके बाद आस्था ने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दिया। 

UPSC परीक्षा में आई 61 रैंक 

साल 2024 में आस्था ने पहले ही प्रयास में हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर ली थी। उनकी रैंक 31 आई थी और वह एडिशनल एक्साइज एवं टैक्सेशन के पद पर कार्यरत हुई थी। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा दी, जिसमें आस्था की रैंक 61 आई और वह भारत की सबसे यंग (21 साल) आईएएस ऑफिसर बनीं।

बिना कोचिंग के बनीं IAS 

21 की उम्र में आस्था के लिए IAS बनना इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से UPSC एग्जाम की तैयारी की। आस्था सिंह ने IAS बनने के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। सेल्फ स्टडी से ही अपने सपने को साकार किया। 

ये भी पढ़ें : चार बार फेल होकर पांचवीं बार में बनीं IAS, मेहनत और जिद ने नहीं मानी हार 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 11, 2026, 18:37 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News