डॉक्टरी छोड़ बनें IAS, मेहनत और जिद से लिखी सफलता की नई कहानी
Nagarjun B Gowda IAS Story: कभी-कभी हम जो हासिल कर लेते हैं, उससे हम कम ही संतुष्ट हो पाते हैं। हम और बेहतर चीज की तलाश में रहते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी कर्नाटक में जन्में डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा की है। जिन्होंने MBBBS तो किया लेकिन डॉक्टर नहीं बनें। UPSC में 419वीं रैंक हासिल कर IAS बन गए।
डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा का जन्म 5 मई 1992 को कर्नाटक के तुमकुरु जिले के तिप्तूर के एक छोटे से गांव में हुआ। नागार्जुन के पिता का नाम बेट्टे गौड़ा और माता का नाम प्रभा गौड़ा है। दोनों ही शिक्षक है।
नागार्जुन ने एमबीबीएस में ली डिग्री
अगर हम नागार्जुन गौड़ा की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गांव के एक निजी स्कूल से पूरी की। इसके बाद नागार्जुन ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम दिया। इसमें वह सफल हो गए और अपनी एमबीबीएस पूरी की।
नागार्जुन ने हॉस्पिटल में रेजिडेंट के पद पर किया काम
एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद नागार्जुन ने एक हॉस्पिटल में रेजिडेंट के तौर पर ज्वाइन कर लिया। हालांकि इस दौरान वे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी भी करते रहें। नागार्जुन ने 2018 में यूपीएससी सिविल की परीक्षा पास कर ली।
साल 2018 में नागार्जुन बनें IAS
UPSC में 418वीं रैंक हासिल कर नागार्जुन IAS बन गए। वह मध्य प्रदेश के खंडवा जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी है। उन्हें भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में जन संचय और जन भागीदारी में पुरुस्कार मिल चुका है।
आईएएस अधिकारी नागार्जुन ने 2022 में की शादी
आईएएस अधिकारी नागार्जुन ने अप्रैल 2022 में IAS सृष्टि जयंत देशमुख से शादी कर ली थी। उनका IAS बनना कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है। सच मेहनत और जीत के जज्बे से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इसके लिए बस एक सही दिशा की जरूरत होती है।
ये भी पढ़ें: CEL Recruitment 2026: सीईएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.